लखनऊ में विधानसभा के बाहर दिव्यांग लेटे, पुलिस ने घसीट करके हटाया, गाड़ियों में भरकर ईको गार्डन भेजा

UP News: दिव्यांगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही हजरतगंज और अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दिव्यांग मांगों पर अड़े रहे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 30 July 2025 12:56 PM IST (Updated on: 30 July 2025 1:46 PM IST)
Lucknow Disabled Protest
X
प्रदर्शन के दौरान दिव्यांग को हिरासत में लेती पुलिस

UP News: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के बैनर तले बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विधानसभा गेट के आगे लेटकर विरोध जताया। उसके बाद पुलिस ने घसीट करके उनको हटाया। इसको लेकर दिव्यांगजनों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।


सरकार पर दिव्यांगों की उपेक्षा का आरोप

दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने सरकार पर दिव्यांगों की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की प्रमुख मांगों में पेंशन में बढ़ोतरी, रोजगार के अवसर, सुगम आवागमन की सुविधा, सरकारी योजनाओं में समुचित भागीदारी और दिव्यांगों के लिए मेडिकल सुविधा शामिल हैं। इन जायज मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, प्रदेश के दिव्यांग समुदाय में आक्रोश है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही हजरतगंज और अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दिव्यांग मांगों पर अड़े रहे।


पुलिस ने सड़क से घसीटकर वाहनों में डाला

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने दिव्यांगों को जबरन सड़क से घसीटकर वाहनों में डाला और इको गार्डन धरना स्थल भेज दिया। इसको लेकर दिव्यांगजनों ने नाराजगी जताई है, पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा।



1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story