Lucknow News: कूड़े के ढेर पर डाली खटिया... MLA और मेयर के खिलाफ की नारेबाजी! प्रदर्शनकारी बोले- कूड़ाघर में तब्दील हो रहा पूरा इलाका

Lucknow News: लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में पुल के नीचे जमा कूड़े के ढेर से परेशान फैजुल्लागंज के लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 18 Aug 2025 11:31 AM IST
Lucknow News: कूड़े के ढेर पर डाली खटिया... MLA और मेयर के खिलाफ की नारेबाजी! प्रदर्शनकारी बोले- कूड़ाघर में तब्दील हो रहा पूरा इलाका
X

Lucknow Garbage Protest

Lucknow News: लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में स्थित पुल के नीचे सालों से कूड़े का ढेर जमा हुआ है, जिसके चलते पुल के नीचे का मार्ग पूरी तरीके से कूड़ा घर में तब्दील होते हुए आवागमन को बाधित कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इलाके में कूड़े के ढेर की वजह से फैल रही दुर्गंध के चलते बीमारियां लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अनेकों शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने के चलते फैजुल्लागंज के लोगों ने सोमवार सुबह कूड़े के ढेर पर खटिया डालकर उसपर बैठकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि इस कूड़े के देर से जुड़ी जानकारी स्थानीय प्रशासन व नगर निगम को दी जा चुकी है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते मजबूरन कूड़े के ढेर पर बैठना पड़ा। आपको बता दे कि मौके पर स्थानीय मड़ियांव थाना पुलिस भी पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अपने विरोध पर अड़े रहे।

कूड़ा घर में तब्दील हो रहा पूरा इलाका, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ एक्शन

विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष नबी अहमद ने कहा कि इस इलाके में कूड़े के ढेर की वजह से बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। नगर आयुक्त व महापौर से मिलकर कई बार इसकी शिकायत की गई। उस दौरान सिर्फ कूड़ा हटवाने का आश्वासन दिया गया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर रोज नगर निगम के कर्मचारी पूरे इलाके का कूड़ा लाकर यहां पर जमा करते हैं, जिससे यह पूरा एरिया कूड़ा घर में तब्दील होता जा रहा है। आधिकारिक तौर पर नगर निगम ने इसे डंपिंग ग्राउंड घोषित नहीं किया है फिर भी सुबह से शाम तक यहां नगर निगम की गाड़ियां घूम-घूम कर कूड़ा बिखेरती हैं और यही कूड़ा रात तक पूरी सड़क पर फैल जाता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही भारी दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ता है।

मौके पर पहुंची पुलिस, समझाने के बाद भी नहीं माने प्रदर्शनकारी

कूड़े के ढेर पर बैठकर हो रहे प्रदर्शन के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरीके से सड़क पर बाधित हो गया। जिसकी सूचना पर मड़ियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अपने विरोध पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विरोध की सूचना नगर आयुक्त व नगर निगम को पूर्व में भी दी जा चुकी है। लगातार मिल रहे खोखले आश्वासन के बाद कूड़े के ढेर पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story