रुक्मणी विवाह प्रसंग अधर्म पर धर्म और प्रेम की विजय का प्रतीक: गोपाल ठाकुर

Lucknow News: इंदिरा नगर में जन चेतना कल्याणकारी समिति के कार्यक्रम में कथा व्यास गोपाल ठाकुर ने रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया। भगवान कृष्ण और माता रुक्मणी की भव्य झांकी के साथ महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ।

Newstrack Network
Published on: 24 Nov 2026 7:11 PM IST
रुक्मणी विवाह प्रसंग अधर्म पर धर्म और प्रेम की विजय का प्रतीक: गोपाल ठाकुर
X

Lucknow News: जन चेतना कल्याणकारी समिति के तत्वावधान में डी-ब्लॉक, इंदिरा नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें परम पूज्य कथा व्यास गोपाल ठाकुर जी महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल 'जय श्रीकृष्ण' और 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास गोपाल ठाकुर महाराज ने रुक्मणी विवाह प्रसंग का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि माता रुक्मणी साक्षात महालक्ष्मी का स्वरूप हैं। उनका भगवान श्रीकृष्ण से विवाह जीवात्मा के परमात्मा से मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माता रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण के गुणों और महिमा का श्रवण कर उन्हें अपना सर्वस्व स्वीकार किया था। यह निश्छल प्रेम, अटूट विश्वास और अनन्य भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि रुक्मणी विवाह का प्रसंग अधर्म पर धर्म और सच्चे प्रेम की विजय का संदेश देता है। श्रीमद्भागवत में वर्णित इस प्रसंग का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया और मंगल गीत गाकर विवाह उत्सव मनाया।

UP भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सिंह रहे मुख्य अतिथि:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भव्य महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ।

इस मौके पर जन चेतना कल्याणकारी समिति के पदाधिकारियों राज किशोर सिंह, महेश अग्रवाल, बबीता सिंह, रचना अग्रवाल, कल्पना सिंह, गुरु प्रसाद श्रीवास्तव, अमलेंदु तिवारी, आनंद, शंकर शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी, इंद्रजीत सिंह और विजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story