TRENDING TAGS :
Lucknow में चलते-चलते धू-धू कर जली रोडवेज बस! डिवाइडर से टकराने के 3 मिनट बाद लगी आग
Lucknow roadways bus fire: हादसे के समय बस में चालक और परिचालक मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Lucknow roadways bus fire
Lucknow roadways bus fire: लखनऊ (Lucknow) के थाना पारा (Para Police Station) क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भूहर पुल (Bhuhar Bridge) के पास एक रोडवेज जनरथ बस (Roadways Janrath Bus) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर (Divider) से टकरा गई। टक्कर के करीब 2 से 3 मिनट बाद बस में अचानक आग (Bus Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के समय बस में चालक और परिचालक मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
डिवाइडर से टकराने के बाद बस में लगी आग
दमकल विभाग (Fire Department) के अनुसार, शनिवार को बुद्धेश्वर-दुबग्गा मुख्य मार्ग (Buddheshwar-Dubagga Main Road) पर भूहर पुल के पास रोडवेज जनरथ बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि जनरथ बस पारा की ओर से दुबग्गा की तरफ जा रही थी। भूहर पुल के प्रारंभ में पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल के बाईं ओर बने डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर के लगभग 2 से 3 मिनट बाद बस में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और बस बुरी तरह जलने लगी।
चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक मौजूद थे। बस के डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों किसी तरह बस से बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। बस में आग लगने की सूचना तत्काल फायर सर्विस (Fire Service) को दी गई।
2 दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग
सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बस में लगी भीषण आग पर काबू पाया और आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग बुझने के बाद पुलिस ने बस के अंदर जाकर गहनता से निरीक्षण किया। जांच के दौरान बस के अंदर कोई व्यक्ति या अन्य वस्तु मौजूद नहीं मिली।
हादसे में कोई जनहानि नहीं
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना और आग लगने की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि आग की वजह से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा यातायात भी सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।


