किसानों के विरोध के आगे झुका नगर निगम लखनऊ , मेयर ने मानी मांगें, बिना जुर्माने के लौटाई जाएंगी भैस

Lucknow News: बुधवार को मुख्यालय के बाहर किसानों ने अनोखे तरीकों से विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने धरना स्थल पर ही तहरी बनाकर खाई, ढोल-मजीरा बजाकर लोकगीत गाए।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 24 Sept 2025 7:44 PM IST
Farmer Protest in Lucknow
X

Farmer Protest in Lucknow (Photo: Newstrack)

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर पिछले 14 दिनों से चल रहा किसानों का प्रदर्शन समाप्त हो गया। किसानों का प्रदर्शन भैंसों को छुड़ाने और नगर निगम द्वारा जुर्माने के विरोध में किया था। मेयर सुषमा खर्कवाल ने किसानों की मांग मान ली हैं, जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। इस दौरान किसानों ने महापौर को उनके फैसले के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।

क्या थीं किसानों की मांगें

किसान नेता आलोक वर्मा के अनुसार नगर निगम के कर्मचारी किसानों के घरों से भैंसे उठा लाए थे, उन्हें छोड़ने के लिए जुर्माना लगा रहे थे। इसके विरोध में किसानों ने नगर निगम मुख्यालय पर धरना शुरू किया था। उनकी मांग बिना किसी जुर्माने के उनकी भैंसों को वापस छोड़ा जाए।भविष्य में किसानों की भैंसों को बेवजह नहीं पकड़ा जाएगा। जो मांग महापौर सुषमा खर्कवाल ने मान ली है, भैंसों को बिना किसी जुर्माने के छोड़ने का निर्देश जारी किया।

किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन

बुधवार को मुख्यालय के बाहर किसानों ने अनोखे तरीकों से विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने धरना स्थल पर ही तहरी बनाकर खाई, ढोल-मजीरा बजाकर लोकगीत गाए और अपने विरोध को शांतिपूर्ण तरीके से किया। जब किसानों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का ऐलान किया, तो प्रशासन में हलचल मच गई। किसानों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने समाधान निकालने की पहल करते हुए भैंसों को बिना किसी जुर्माने के छोड़ने को तैयार हो गए।

मेयर ने माना किसानों का धन्यवाद

किसान नेता तौकीर ने बताया कि आज जब किसानों ने महापंचायत बुलाई, तो नगर निगम के मुख्य द्वारों पर ताले लगा दिए गए। इसके बाद किसान मुख्यालय के सामने बैठ गए। इसी बीच महापौर सुषमा खर्कवाल ने किसानों की मांगें मान लीं और भैंसों को बिना किसी जुर्माने के छोड़ने का निर्देश दिए है। महापौर को उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। किसानों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करने और अपनी बात मनवाने पर खुशी जाहिर की है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story