Lucknow News: आखिरी वीडियो में छलका दर्द, फिर बंद कमरे में झूलती मिली युवती

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में 32 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में युवती ने कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Newstrack Network
Published on: 12 May 2026 5:24 PM IST (Updated on: 12 May 2026 5:25 PM IST)
X

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी एक परिचित महिला मित्र को फोन कर जान देने की बात कही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 32 वर्षीय रतना सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थी। वह गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहती थी और शहर के एक सैलून में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात रतना ने अपनी दोस्त को फोन कर मानसिक तनाव में होने की बात कही और आत्महत्या जैसा कदम उठाने का संकेत दिया। घबराई दोस्त ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। देर रात करीब तीन बजे पुलिस टीम अपार्टमेंट पहुंची। फ्लैट अंदर से बंद था और काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रतना का शव पंखे से लटका मिला।

गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, युवती ने वीडियो में शरद सिंह नामक व्यक्ति समेत कुछ अन्य लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीडियो में उसने पल्लवी जोशी, वैशाली, मंगल यादव, प्रशांत शर्मा और शरद सिंह के परिवार का भी जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story