Lucknow News: NEET रीक्षा विवाद पर भड़का छात्र आक्रोश, एनएसयूआई ने फूंका धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

Lucknow News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

Ashutosh Tripathi
Published on: 15 May 2026 4:41 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (photo: Newstrack)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। समाजवादी छात्र सभा के बाद अब कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।


छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी


प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि वर्षों की मेहनत के बाद जब परीक्षा रद्द होती है तो छात्रों के सपने टूट जाते हैं और उनमें निराशा का माहौल बन जाता है।

केंद्र सरकार पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का दावा करती है- अनस रहमान


एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि केंद्र सरकार पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का दावा करती है, लेकिन बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। उन्होंने कहा कि छात्र मानसिक तनाव में जीने को मजबूर हैं और सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर की उस छात्रा का भी जिक्र किया, जिसने कथित तौर पर परीक्षा रद्द होने से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही छात्रों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। एनएसयूआई ने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story