Lucknow News: महंगाई के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

Lucknow News: समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें ईकोगार्डन भेज दिया।

ashutosh
Published on: 27 May 2026 4:16 PM IST (Updated on: 27 May 2026 4:16 PM IST)
Lucknow University Protest
X

Lucknow University Protest (Image Credit-Social Media)

लखनऊ: लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।


प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बढ़ती महंगाई को आम जनता और छात्रों के लिए गंभीर समस्या बताते हुए सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।


प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च भी बढ़ गया है।


महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब, मध्यम वर्ग और छात्रों पर पड़ रही है। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।


समाजवादी छात्रासभा के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की।


पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों के जरिए ईकोगार्डन भेज दिया।


छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार ने जल्द नियंत्रण नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

News Publisher Mail ID - aqua_shweta2000@yahoo.co.in

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story