Lucknow News: विधान भवन के सामने सपा महिला कार्यकर्ताओं का हंगामा, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

Lucknow News: लखनऊ में विधान भवन के सामने समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर जोरदार प्रदर्शन किया। पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी के बीच पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

Newstrack Network
Published on: 12 May 2026 5:04 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (Image Credit-Newstrack)

Lucknow News: लखनऊ में विधान भवन के सामने उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं बापू भवन की ओर से दौड़ते हुए विधान भवन पहुंचीं और मुख्य गेट पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने जमीन पर लेटकर नारेबाजी करने लगीं।

महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के हाथों में पोस्टर और तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने वाली सरकार नहीं चाहिए।


अचानक हुए इस प्रदर्शन से विधान भवन के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं सड़क पर लेट गईं और नारेबाजी जारी रखी।


इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक होती रही।


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो कई महिलाएं गिरफ्तारी देने पर अड़ गईं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटी रहीं।


करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटाया।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story