Lucknow News: ओसीआर विधायक निवास में कुत्तों का आतंक, 12 वर्षीय बच्चा घायल; लोगों में दहशत

Lucknow News: लखनऊ के ओसीआर विधायक निवास में 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल बच्चे को सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

Ashutosh Tripathi
Published on: 18 Aug 2026 10:02 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (Image Credit-Newstrack)

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाकों में भी आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ओसीआर विधायक निवास का है, जहां परिसर के ग्राउंड में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा घबरा गया और खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे काटकर घायल कर दिया।

खेलते समय बच्चे को कुत्तों ने घेरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चा विधायक निवास परिसर के ग्राउंड में खेल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से बच्चे के शरीर पर कई जगह चोटें आईं।

हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्तों से बचाया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।

सिविल अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद विधायक निवास परिसर में रहने वाले लोगों में भी चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर और उसके आसपास लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। कई बार कुत्तों के झुंड को परिसर में घूमते देखा जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में बच्चे और अन्य लोग परिसर में आते-जाते हैं।

निवासियों ने संबंधित नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

बड़े हादसे की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि 12 वर्षीय बच्चे पर हुआ हमला गंभीर चेतावनी है। यदि समय रहते आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने मांग की है कि संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के साथ-साथ बच्चों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story