Lucknow News: CRPF के सिपाही और रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी से चेन छीनकर भागे थे बदमाश! लखनऊ पुलिस ने एक लुटेरा किया गिरफ्तार

Lucknow News: बीते मई और जून महीने में कृष्णानगर इलाके में CRPF के सिपाही और रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ चेन लूट की घटनाएं कारित करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Hemendra Tripathi
Published on: 2 July 2025 7:12 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow Police arrested miscreant who snatched chain from wife of a CRPF soldier and a retired inspector in Krishna Nagar area 

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में पुलिस टीम की ओर से चोरी और लूट जैसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दिखाई जा रही सक्रियता और की जा रही कार्रवाई के बावजूद ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस घटनाओं से अब सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि लखनऊ के पॉश इलाकों में रहने वाले अधिकारियों के परिवार भी छुटे नहीं है। हालांकि, ऐसे मामलों पर लखनऊ पुलिस तेजी के साथ कार्रवाई करती नजर आ रही है। दरअसल, बीते मई और जून महीने में कृष्णानगर इलाके में CRPF के सिपाही और रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ चेन लूट की घटनाएं हुईं थीं। इन घटनाओं को लखनऊ पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की और बुधवार को लूटने घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

CRPF के सिपाही और रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पत्नी से लूट की घटनाओं को दिया था अंजाम

पुलिस टीम ने बताया कि बीते 9 मई और 6 जून को कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में दो लूट की घटनाएं हुई थी। जिसमें से 9 मई की घटना में सुमन चक्रवर्ती नाम की महिला के साथ चेन लूट की गई थी, जिनके पति सीआरपीएफ में सिपाही हैं। वहीं, 6 जून को रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ कृष्णा नगर इलाके में ही चेन लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। इन घटनाओं से जुड़ी तहरीर मिलने के बाद लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। बताया जा रहा था कि इन बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

कानपुर के रहने वाले शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, अपाचे बाइक बरामद

कृष्णा नगर थाने के इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के साथ साथ सर्विलांस व मैनुअल इनपुट की मदद से बुधवार को कानपुर नगर के रहने वाले मो० आसिफ नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर गंगाखेड़ा रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी चेन व घटना में प्रयुक्त 1 बिना नंबर प्लेट वाली अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर बाइक पर सवार होकर सुनसान इलाके में अकेले टहल रही महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ लूट व स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था।

अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं 1 दर्जन से अधिक मुकदमे, फरार साथी की हो रही तलाश

इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त वर्तमान में सरोजनीनगर नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और बीते कुछ दिनों से ऑटो चलाने का काम करता था। इसके साथ ही गिरफ्तारी के बाद जब इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की गई तो पता चला कि अभियुक्त के खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें सबसे पुराना मुकदमा 2016 का है। साल 2016 में अभियुक्त के खिलाफ किडनैपिंग और पुलिस अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाले गिरफ्तार अभियुक्त के साथ में एक उस्मान नाम का अभियुक्त भी शामिल है जो कि अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं, वह फर्नीचर का काम करता है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story