TRENDING TAGS :
लखनऊ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक DCP और 5 ADCP हुए ट्रांसफर, महिला BKT सर्किल में नए ACP हुए तैनात
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, सात अफसरों के तबादले और नई जिम्मेदारी दी गई।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिसिया व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग जोन में तैनात पुलिस अधिकारियों का बीते लंबे समय से फेरबदल किया जा रहा है इसी बीच शनिवार को भी एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 1 DCP, 5 ADCP और 1 ACP का ट्रांसफर किया गया है। आपको बता दे की शनिवार को जारी हुई ट्रांसफर सूची में शामिल अधिकारियों को महिला अपराध, अपराध, मुख्यालय, पूर्वी, मध्य और उत्तरी जोन के अलावा बीकेटी सर्किल में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत मध्य जोन में तैनात एडीसीपी/डीसीपी ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त महिला अपराध बनाया गया।
ममता रानी चौधरी को महिला अपराध और मुख्यालय में मिली नई जिम्मेदारी
मध्य जोन की पूर्व एडीसीपी/डीसीपी ममता रानी चौधरी को महिला अपराध की कमान सौंपी गई है। उनका कार्यकाल अब महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष रूप से जिम्मेदार होगा। वहीं, अपर पुलिस उपायुक्त रहे गोपी नाथ सोनी को मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यालय की वर्तमान ADCP किरण यादव अब अपराध शाखा की जिम्मेदारी संभालेंगी। यह बदलाव अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन में नई रणनीति के तहत किया गया है, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहतर बनाने और विभिन्न जोनों में पुलिस तंत्र की कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया जा सके।
उत्तरी जोन से मध्य जोन पहुंचे जितेंद्र दुबे, अमोल मृस्कूट को उत्तरी में मिली जिम्मेदारी
पूर्वी जोन में एडीसीपी अमित कुमार को तैनात किया गया है, जबकि जितेन्द्र कुमार दुबे उत्तरी जोन से मध्य जोन का चार्ज संभालेंगे। बीकेटी सर्किल में तैनात एसीपी/एडीसीपी डॉ. अमोल मृस्कूट को अब उत्तरी जोन का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ज्ञानेन्द्र सिंह को बीकेटी सर्किल का नया एसीपी नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल से पुलिस कमिश्नरेट में प्रभावी निगरानी, जोनवार अपराध नियंत्रण और सर्किल में यातायात व सुरक्षा के बेहतर प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस कार्यकुशलता में सुधार
इस फेरबदल का उद्देश्य न केवल विभागीय जिम्मेदारियों को पुनर्वितरित करना है, बल्कि विभिन्न जोनों में पुलिस की दक्षता और अपराध नियंत्रण को बढ़ाना भी है। नए अधिकारियों की तैनाती से महिला सुरक्षा, अपराध प्रबंधन और यातायात नियंत्रण में तेजी आने की संभावना है। इसके अलावा यह कदम लखनऊ पुलिस में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भी अहम माना जा रहा है। ऐसे प्रशासनिक बदलाव शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस कर्मियों की कार्यशैली को सुधारने में मददगार साबित होंगे।


