Lucknow News: लालची दारोगा के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई FIR! दहेज की मांग करके की मारपीट, पत्नी ने खाने में नींद की गोली देने का लगाया आरोप

Lucknow News: रूबी नाम की पीड़िता का आरोप है कि कानपुर के काका देव थाने में तैनात दरोगा विशाल सिंह ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए मारपीट की।

Hemendra Tripathi
Published on: 25 Aug 2025 3:47 PM IST
Lucknow News: लालची दारोगा के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई FIR! दहेज की मांग करके की मारपीट, पत्नी ने खाने में नींद की गोली देने का लगाया आरोप
X

लालची दारोगा के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई FIR   (photo: social media )

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दहेज उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन्हीं मामलों के बीच राजधानी के पुलिस दहेज उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करती हुई नजर आ रही है। लेकिन इन्हीं सब के बीच अब यूपी के कानपुर में तैनात एक दरोगा के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न जैसा गंभीर आरोप लगाते हुए लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रूबी नाम की पीड़िता का आरोप है कि कानपुर के काका देव थाने में तैनात दरोगा विशाल सिंह ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी दारोगा ने मानसिक उत्पीड़न करने के साथ साथ खाने में नींद की गोलियां भी दी। अब इस मामले में पड़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

2014 में हुआ था विवाह, शादी के बाद बढ़ा दहेज का दबाव

पीड़ित रूबी ने बताया कि उनकी शादी साल 2014 में कानपुर के रहने वाले विशाल सिंह से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, मायके वालों ने शादी में 6 लाख रुपये नकद देने के साथ ही सोने की चेन, फ्रिज, टीवी और लाखों रुपये के अन्य घरेलू सामान दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। कीर्तन ने बताया कि साल 2015 में उसने एक बेटे और साल 2021 में एक बेटी के जन्म दिया। उसे लगा शायद बच्चों के जन्म के बाद ससुराल पक्ष की ओर से दी जा रही प्रताड़ना कम हो जाए लेकिन उसके बाद भी यह ससुरालियों की मांग खत्म नहीं हुई।

मृतक आश्रित कोटे से आरोपी को मिली थी दारोगा की नौकरी

पीड़ित रूबी ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2022 में मृतक आश्रित कोटे से उसके पति को दरोगा की नौकरी मिली। जिसके चलते वह कानपुर के काका देव थाने में तैनात हुआ। पीड़िता ने बताया कि दरोगा की नौकरी मिलने के बाद से आरोपी पति विशाल के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया। वह आए दिन मायके से 10 लाख रुपए लाने की मांग करने लगता। पारिवारिक स्थिति को बताते हुए जब उसे 10 लाख रुपए लाने के लिए मना किया जाता तो आरोपी विशाल मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता और साथ ही दूसरी शादी करने की बात कह कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि पति और सास अनीता खाने में नींद की गोलियां देकर बेहोश कर देते थे और भूखा रखते थे।

मायके में रह रही है पीड़िता, बेहोशी की हालत में कानपुर से लाई थी मां

पीड़ित रूबी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर 2023 को उनकी मां उन्हें बेहोशी की हालत में कानपुर से लखनऊ लाईं। तब से वह अपनी 3 साल की बेटी के साथ मायके में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि तब से न तो पति भरण-पोषण दिया है और न ही किसी प्रकार की मदद की है। बताया जाता है कि पीड़िता का फोन रिकॉर्ड करना, मायकेवालों से बात करने से रोकना और मानसिक रूप से उत्पीड़न करना आरोपी पति का रोज का काम था। इस मामले में सरोजनी नगर थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग से भी इस मामले की निगरानी की अपील की गई है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story