Lucknow News: ना मिला कैबिनेट, ना स्वतंत्र प्रभार…सपा के बागी MLA के खिलाफ लगे पोस्टर, मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर कसा तंज

Lucknow News: लखनऊ में लगे पोस्टरों ने बढ़ाई सियासी हलचल! सपा के बागी विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर तंज, ‘ना कैबिनेट मिला, ना स्वतंत्र प्रभार’ वाले पोस्टर बने चर्चा का केंद्र।

Ashutosh Tripathi
Published on: 11 May 2026 9:16 PM IST (Updated on: 11 May 2026 9:17 PM IST)
Lucknow News: ना मिला कैबिनेट, ना स्वतंत्र प्रभार…सपा के बागी MLA के खिलाफ लगे पोस्टर, मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर कसा तंज
X

Lucknow News: लखनऊ में लगाए गए एक राजनीतिक पोस्टर ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। शहर में लगे इस पोस्टर में भाजपा के कई नेताओं की तस्वीरों के साथ सरकार के हालिया कैबिनेट विस्तार पर तंज कसा गया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है, ना कैबिनेट मिला, ना स्वतंत्र प्रभार… 2027 में होगी सबसे बड़ी हार!

पोस्टर में समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों की तस्वीर लगायी गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाये पोस्टर में समाजवादी पार्टी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और पूजा पाल की तस्वीर लगायी गई है। पोस्टर लगाने वाले विवेक सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी सभी बागी विधायकों में आस लगा रखी थी कि मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें भी मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन सिवाय झुनझुना के और कुछ नहीं मिला।

राजनीतिक गलियारों में इस पोस्टर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विपक्ष इसे भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत बता रहा है, जबकि भाजपा समर्थक इसे विपक्ष की राजनीतिक नौटंकी करार दे रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद राजधानी में पोस्टर वार और तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब बयानबाजी और पोस्टर राजनीति का दौर लगातार बढ़ेगा। लखनऊ की सड़कों पर लगा यह पोस्टर फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Harsh Srivastava

Harsh Srivastava

Mail ID - harshsri764@gmail.com

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story