Lucknow में हैवानियत हदें पार... प्लॉट दिखाने के बहाने विधवा महिला से 'रेप' की कोशिश, चलती गाड़ी से फेंका बाहर

Lucknow Rape Attempt Case: महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 12 July 2026 10:04 AM IST (Updated on: 12 July 2026 10:05 AM IST)
Lucknow Rape Attempt Case
X

Lucknow Rape Attempt Case

Lucknow Rape Attempt Case: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी पर प्लॉट दिलाने के बहाने कार में ज़बरन बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले पर पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने पहले उसे जमीन खरीदने के नाम पर अपने झांसे में लेने का प्रयास किया, फिर दस्तावेज दिखाने के बहाने बुलाकर उसके साथ घिनौने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्लॉट खरीदने की तलाश में हुई मुलाकात

पीड़िता के अनुसार, वह अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लखनऊ में एक प्लॉट खरीदना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह बहुत कम कीमत में अच्छा प्लॉट दिला देगा। महिला ने उसकी बातों पर भरोसा करके एडवांस के रूप में रकम भी दे दी।

कुछ वक़्त बीत जाने के बाद जब महिला ने प्लॉट और रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों की मांग की तो आरोपी ने उसे फोन कर बताया कि कागजात तैयार हैं और साइट विजिट के साथ सभी दस्तावेज सौंप दिए जाएंगे। इसी बहाने उसे एक तय स्थान पर बुलाया गया।

कार में बैठाकर वारदात का आरोप

महिला का आरोप है कि तय किये गए स्थान पर पहुंचने पर प्रॉपर्टी डीलर अपने एक साथी के साथ कार में आया। दोनों ने बातचीत और कागजात दिखाने का बहाना बनाकर उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद कार शहर की दूसरी दिशा में ले जाई गई।

पीड़िता का कहना है कि रास्ते में उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक या पानी दिया गया। इसे पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे और वह असहज महसूस करने लगी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसकी कमजोर हालत का फायदा उठाकर उसके साथ घनौनी हरकतें कीं और दुष्कर्म करने की कोशिश की।

साहस दिखाकर बचाई अपनी जान

महिला ने बताया कि उसने हिम्मत नहीं हारी और लगातार विरोध करती रही। जब उसे लगा कि उसकी जान और सम्मान दोनों खतरे में हैं तो उसने कार के अंदर ही जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आरोपी घबरा गए। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने चलती कार से महिला को सड़क किनारे धक्का देकर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से महिला सुरक्षित स्थान पर पहुंची और बाद में पुलिस से संपर्क किया।

शिकायत के बाद मिल रहीं धमकियां

पीड़िता ने स्थानीय थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहे हैं। कॉल के माध्यम से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

महिला का यह भी कहना है कि आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। इन धमकियों की वजह से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर धमकी देने के आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी जाएंगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और प्रॉपर्टी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जमीन या मकान खरीदते वक़्त सिर्फ सत्यापित प्रॉपर्टी डीलरों से ही संपर्क करना चाहिए और किसी भी मुलाकात के लिए सुनसान स्थान पर अकेले जाने से बचना चाहिए।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story