Lucknow News: गर्भवती भाभी व भाई के साथ इलाज करने जा रही थी महिला... रोडवेज बस में पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत

Lucknow News: लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। गर्भवती भाभी और भाई गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hemendra Tripathi
Published on: 23 Aug 2025 7:44 PM IST
Lucknow news
X

Lucknow Roadways Bus Accident Woman Dies Pregnant Sister in Law and Brother Critical

Lucknow News: लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से सड़क पर कई बड़े हादसे हो जाते हैं और इन्हीं हादसों की चपेट में आने से कई परिवार भी उजड़ जाते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में हुआ, जिससे एक झटके में पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र की रहने वाली 34 वर्षीय ज्योति वर्मा अपने भाई हंसराज और चार महीने की गर्भवती भाभी कामिनी के साथ इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल जा रही थीं। बताया जाता है कि जैसे ही तीनों करोरा गोसाईगंज पहुंचे, वैसे ही अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीनों को बेरहमी से टक्कर मार दी। इस भयानक सड़क हादसे में ज्योति वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ज्योति के भाई हंसराज और उनकी भाभी कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रोडवेज बस ने स्कूटी में पीछे से मारी टक्कर, मौके पर महिला की हुई मौत

आपको बता दें कि नगराम थाना क्षेत्र के गुलाल खेड़ा केवली की रहने वाली ज्योति वर्मा अपने भाई और भाभी के साथ इलाज करने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल जा रही थीं। बताया जाता है कि तीनों एक स्कूटी पर ही थे। करोरा गोसाईगंज पहुंचने के दौरान पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क से दूर जा गिरे। इस भीषण सड़क हादसे के बीच मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग घायलों को उठाने के लिए दौड़े तो पता चला कि ज्योति की मौके पर ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

गर्भवती महिला की हालत नाजुक, गांव में पसरा मातम

इस सड़क हादसे में घायल हुए हंसराज और कामिनी को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कामिनी गर्भवती हैं। डॉक्टर के अनुसार, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक ज्योति के भतीजे सूरज वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मृतिका ज्योति के परिवार में उनके पति अतुल वर्मा और दो छोटे बच्चे लक्ष्मी और यश हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story