Lucknow News: प्रीमियम सोसाइटी में रहने वाली सैलून मैनेजर ने वीडियो जारी कर दी जान

Lucknow News: 32 वर्षीय रतना सिंह गोरखपुर की रहने वाली थी। वह गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहती थी

Ashutosh Tripathi
Published on: 12 May 2026 5:04 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News (Social Media)

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार इलाके के शालीमार विस्टा में रहने एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी एक परिचित महिला मित्र को फोन कर जान देने की बात कही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 32 वर्षीय रतना सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थी। वह गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहती थी और शहर के एक सैलून में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात रतना ने अपनी दोस्त को फोन कर मानसिक तनाव में होने की बात कही और आत्महत्या जैसा कदम उठाने का संकेत दिया। घबराई दोस्त ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। देर रात करीब तीन बजे पुलिस टीम अपार्टमेंट पहुंची। फ्लैट अंदर से बंद था और काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रतना का शव पंखे से लटका मिला।

गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, युवती ने वीडियो में शरद सिंह नामक व्यक्ति समेत कुछ अन्य लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीडियो में उसने पल्लवी जोशी, वैशाली, मंगल यादव, प्रशांत शर्मा और शरद सिंह के परिवार का भी जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

Next Story