तहज़ीब-ए-लखनऊ: जब मैदान के बाहर भी जीता दिल, LSG ने DC को पहले दिया रास्ता

इकाना स्टेडियम के बाहर LSG ने DC को पहले रास्ता देकर दिखाई लखनऊ की तहज़ीब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खिलाड़ियों का यह विनम्र व्यवहार

Ashutosh Tripathi
Published on: 1 April 2026 8:35 PM IST
LSG Shows Lucknow Tehzeeb
X

LSG Shows Lucknow Tehzeeb (Photo_ (Ashutosh Tripathi).jpg

Lucknow: लखनऊ सिर्फ अपने ऐतिहासिक इमारतों और लज़ीज़ खानपान के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अदब और तहज़ीब के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। इस तहज़ीब की एक झलक उस वक्त देखने को मिली, जब इकाना स्टेडियम के बाहर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने काफिले को रोककर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले निकलने का रास्ता दिया।


यह छोटा सा वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे लखनऊ की असली पहचान बताया। अक्सर क्रिकेट मैदान पर टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, लेकिन मैदान के बाहर इस तरह का सम्मान और विनम्रता खेल भावना को एक नई ऊंचाई पर ले जाती है।


आपको बता दें जब दोनों टीमों के काफिले आमने-सामने आए, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों और स्टाफ ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने वाहन रोक दिए और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले निकलने दिया। इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।



लखनऊ की तहज़ीब हमेशा से पहले आप की संस्कृति के लिए मशहूर रही है, और इस घटना ने एक बार फिर इस परंपरा को जीवंत कर दिया। यह सिर्फ एक इशारा नहीं, बल्कि उस संस्कृति का प्रतीक है, जो इस शहर की रगों में बसती है। क्रिकेट के इस रोमांचक माहौल में जहां हर टीम जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, वहीं इस तरह के छोटे-छोटे व्यवहार यह याद दिलाते हैं कि असली जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि दिलों में होती है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

Next Story