TRENDING TAGS :
LU Professor Audio Viral:'तुम्हारे लिए पेपर आउट कर लिया है, मिलने आ जाओ'... LU के प्रोफेसर की छात्रा से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप
LU Professor Audio Viral: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा के वायरल ऑडियो से हड़कंप मच गया। प्रोफेसर पर परीक्षा का पेपर आउट कराने और छात्रा से अनुचित बातचीत के आरोप लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हसनगंज थाने में शिकायत देकर जांच की मांग की है।
LU Professor Audio Viral:लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा की गोपनीयता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हसनगंज थाने को भेजे गए पत्र में जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह पर एक छात्रा के साथ अनुचित बातचीत और परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्र आउट कराने की बात सामने आने का जिक्र किया गया है।
विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक विद्या नंद त्रिपाठी द्वारा 15 मई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 14 और 15 मई की रात के दौरान शिक्षक और छात्रा के बीच हुई बातचीत के तीन ऑडियो प्राप्त हुए हैं। इन ऑडियो में कथित तौर पर शिक्षक द्वारा छात्रा को अनुचित लाभ देने और विश्वविद्यालय की संचालित परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट कराने का जिक्र किया गया है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि यह मामला परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के साथ-साथ छात्रा की गरिमा को प्रभावित करने वाला है, जो आपराधिक गतिविधि की श्रेणी में आता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव और छात्रा द्वारा विभागाध्यक्ष को दी गई लिखित शिकायत भी पुलिस को सौंपने की बात कही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हसनगंज पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
पढ़िए ऑडियो में हो रही बातचीत...
प्रोफेसर - बच्चा, मम्मा ठीक हैं?
छात्रा - जी सर। सब ठीक है।
प्रोफेसर- चलो अच्छा, कुछ भी अगर हेल्प चाहिए होगा तो बताना। KGMU और PGI में ज्यादातर डॉक्टर अपने जानने वाले हैं। ठीक है डार्लिंग... अगर आप कहोगे तो मैं खुद आ जाऊंगा। कोई फाइनेंशियल सपोर्ट चाहिए होगा तो भी बताना। तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है।
छात्रा- नहीं सर, कुछ ऐसी दिक्कत नहीं है। हो जाएगा सब काम। अभी थोड़ा घर पर भी देखना है।
प्रोफेसर - नहीं बता दूंगा किस दिन मिलना होगा? कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर मैंने तुम्हारे लिए आउट कर लिए हैं।
छात्रा- नहीं सर, मैंने पढ़ तो लिया है। सिलैबस मेरा पूरा हो गया है।
प्रोफेसर - अरे यार, मैंने तुम्हारे लिए पूरा पेपर निकालकर रख लिया। आ जाओ बस।
छात्रा- पढ़ तो लिया है सर मैंने।
प्रोफेसर - तो मिलने नहीं आओगी एक बार?
छात्रा- सर, मम्मी को थोड़ा देख लें। इस चक्कर में घर में रुकना इंपॉर्टेंट है।
प्रोफेसर - तो मुझे बताओ, कब तक आ जाओगी मिलने एक बार।
छात्रा- सर घर पर थोड़ा स्टेबल हो जाए
प्रोफेसर - तो मतलब विदिन सेवन डेज?
छात्रा- सर, एग्जाम्स हो जाएं तो फिर आते हैं
प्रोफेसर - मिलने आ जाओ, दोनों पेपर आउट कर लिए हैं तुम्हारे लिए
छात्रा- अच्छा मैं ट्राई करती हूं। घर पर देखती हूं, जिस दिन निकल पाऊंगी, वैसी ही आती हूं।
प्रोफेसर - ट्राई नहीं, आना पड़ेगा आपको बिलकुल। ठीक है, 4 दिन के अंदर आ जाओ
छात्रा- यस सर
प्रोफेसर - ओके, ओके
इसके बाद प्रोफेसर से छात्रा की बातचीत बंद हो जाती है। फिर छात्रा बोलती सुनाई दे रही है-"तो यह आदमी मुझे बुला रहा है। मैं जाऊंगी नहीं। मुझे नहीं चाहिए पेपर। यह मुझे अपने ऑफिस बुला रहा है जिससे दोबारा मुझे मोलेस्ट (शोषण) कर सके।"


