TRENDING TAGS :
Lucknow Weather Update: लखनऊ में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज आंधी और काले बादलों से मिली बड़ी राहत
Lucknow Weather Update: आज राजधानी के कई इलाकों में मौसम का यह बदला हुआ रूप देखने को मिला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
Lucknow Weather Update
Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बुधवार दोपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट ले ली। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को उस वक़्त कुछ राहत मिली, जब दोपहर करीब 2:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। आज राजधानी के कई इलाकों में मौसम का यह बदला हुआ रूप देखने को मिला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
हजरतगंज समेत इन इलाकों में राहत
हजरतगंज चौराहे सहित शहर के कई इलाकों में दोपहर के समय अचानक अंधेरा सा छा गया। मौसम में आए इस अचानक इस परिवर्तन का प्रभाव सड़क पर निकलने वाले लोगों और ऑफिस से आने-जाने वालों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। तेज हवाओं के चलते भीषण गर्मी का प्रभाव कम महसूस हुआ और तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, आसपास के जिलों में हुई वर्षा का प्रभाव लखनऊ के मौसम पर देखने को मिला। वर्षा भले ही राजधानी में व्यापक रूप से नहीं हुई, लेकिन बादलों और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। कई इलाकों में लोगों ने अपने मोबाइल फोन से मौसम के बदले रंग का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दोपहर तक जहां लोग चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान थे, वहीं मौसम बदलने के बाद पार्कों, बाजारों और सड़क किनारे लोगों की आवाजाही बढ़ गई। विशेषकर हजरतगंज, गोमती नगर और अलीगंज जैसे इलाकों में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच आज मौसम काफी राहत देने वाला बना है। तेज हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को कुछ समय के लिए ही सही लेकिन गर्मी से राहत अवश्य मिली।
वर्षा होने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी एक-दो दिनों में भी राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम इसी तरह बदल सकता है। बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन के वक़्त तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है, लेकिन शाम और रात के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
बता दे, मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने राजधानीवासियों को तपती गर्मी के बीच राहत का एहसास कराया। अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही प्री-मानसून गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे गर्मी का प्रभाव कम हो पायेगा।
ऐसे ही मौसम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


