Lucknow News: महंत परमहंस रामचंद्र दास की पुण्य स्मृति महोत्सव में योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Lucknow News: अयोध्या धाम में महंत परमहंस रामचंद्र दास की पुण्य स्मृति महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Anjali Soni
Published on: 14 Aug 2026 3:23 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News(Photo-Social Media)

Lucknow News: अयोध्या धाम में पूज्य संत एवं ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज के पुण्य स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि 1947 में अगर कांग्रेस ने देश के विभाजन का विरोध किया होता और उस समय देश के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे लौह पुरुष या नरेंद्र मोदी जैसा दृढ़ इच्छाशक्ति वाला प्रधानमंत्री होता, तो शायद देश का विभाजन नहीं होता और लाखों हिंदुओं को कत्लेआम का सामना नहीं करना पड़ता।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता की लालसा में देश का विभाजन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त करने के लिए देश के बंटवारे को होने दिया।

मुख्यमंत्री ने आगे कांग्रेस की मौजूदा राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज उनकी परेशानी इस बात को लेकर है कि कश्मीर में शांति क्यों है? वहां आतंकवाद कम क्यों हुआ? और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 क्यों समाप्त हो गया? उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं को कांग्रेस की सरकारें दशकों तक नहीं सुलझा सकीं, उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ हल करने का काम किया है। धारा 370 का हटना और कश्मीर में बदली परिस्थितियां इसी बदलाव का उदाहरण हैं।

योगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस की नीतियों और उसके ऐतिहासिक निर्णयों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज देश को यह समझने की जरूरत है कि सत्ता महत्वपूर्ण है या राष्ट्रहित। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके लिए सत्ता सर्वोपरि रही, जबकि आज देश में राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी जा रही है।

Anjali Soni
ABOUT THE AUTHOR

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.comtheanjalisonisoni111@gmail. com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story