Lucknow News: शिवपाल यादव के बयान पर सीएम योगी का सपा पर हमला, आजम खान को लेकर साधा निशाना

Lucknow News: शिवपाल यादव के ‘आजम खान गृह मंत्री होंगे’ बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला।

Anjali Soni
Published on: 14 Aug 2026 3:21 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News(Photo-Social Media)

Lucknow News: ‘आजम खान गृह मंत्री होंगे’ वाले शिवपाल यादव के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने की बात करना प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर उसकी मंशा को दर्शाता है। सीएम योगी ने कहा कि “भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने वाले व्यक्ति की पैरोकार समाजवादी पार्टी कहती है कि हम आएंगे तो उसको गृह मंत्री बनाएंगे।” योगी का इशारा आजम खान की ओर था और उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर सपा पर निशाना साधा।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर प्रदेश में फिर से दंगा और अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के इस तरह के बयान से साफ है कि पार्टी की सोच क्या है। मुख्यमंत्री ने आगे तंज कसते हुए कहा कि “इसका मतलब उन्हें पता चल गया है कि वो नहीं आने वाले हैं।” यानी योगी के मुताबिक, सपा नेताओं को खुद इस बात का अंदाजा हो गया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनने की संभावना नहीं है और इसी वजह से वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

क्या योगी के इस बयान से साफ है कि 2027 के चुनाव से पहले आजम खान, कानून-व्यवस्था और सपा की कथित ‘दंगा राजनीति’ एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा चुनावी मुद्दा बनने जा रहे हैं।

Anjali Soni
ABOUT THE AUTHOR

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.comtheanjalisonisoni111@gmail. com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story