TRENDING TAGS :
UP 2027 चुनाव से पहले Mayawati का बड़ा दांव! BSP को 3 सेक्टर में बांटा, इन नेताओं की जिम्मेदारी तय
Mayawati's Big Move: मायावती ने पार्टी ने अलग-अलग सेक्टरों के लिए नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी है।
Mayawati's Big Move
Mayawati's Big Move: उत्तर प्रदेश आगामी 2027 विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) की लीडर मायावती ने संगठन को लेकर बड़ा निर्णय ले लिया है। मायावती ने पार्टी को 3 सेक्टर (Three Sectors) में बांट दिया है। इसे चुनाव से पहले BSP के संगठन विस्तार (Organizational Expansion) के तौर पर देखा जा रहा है। बता दे, पार्टी ने अलग-अलग सेक्टरों के लिए नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी है।
सेक्टर 1 में 10 राज्यों की जिम्मेदारी
BSP के सेक्टर 1 (Sector 1) में कुल 10 राज्यों को शामिल किया गया है। इस सेक्टर की जिम्मेदारी रामजी गौतम और सुरेश राव को सौंप दी गई है। दोनों नेताओं को इन राज्यों में पार्टी के संगठन और गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
सेक्टर 2 में 9 राज्य शामिल
वहीं, सेक्टर 2 (Sector 2) में कुल 9 राज्यों को रखा गया है। इस सेक्टर की कमान राजाराम और अतरसिंह यादव को सौंपी गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और संबंधित राज्यों में BSP की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इन दोनों नेताओं के पास होगी।
BSP को 3 सेक्टर में बांटा गया
BSP को 3 सेक्टर में बांटा गया
मायावती ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बसपा को 3 सेक्टर (BSP Three Sectors) में बांटा गया है। सेक्टर 1 में 10 राज्यों को शामिल किया गया है। इसकी जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव को दी गई है।
वहीं, सेक्टर 2 में कुल 9 राज्यों को रखा गया है। इस सेक्टर की जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अतरसिंह राव को सौंपी गई है। दोनों सेक्टरों के प्रभारियों को अपने-अपने राज्यों में पार्टी संगठन से जुड़े कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
UP और उत्तराखंड की जिम्मेदारी केंद्रीय कार्यालय के पास
सेक्टर 3 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को रखा गया है। मायावती के मुताबिक इन दोनों राज्यों की देखभाल लखनऊ स्थित बसपा केंद्रीय कार्यालय कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर उनकी खुद नजर है और जरूरत पड़ने पर वह इन राज्यों का दौरा भी कर सकती हैं।
बारिश और तूफान से प्रभावित लोगों की मदद की अपील
1.जैसाकि यह विदित है कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न भागो में भारी वर्षा व आँधी, तूफान आदि के कारण जनता काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे कुदरती विकट हालात में सम्बन्धित सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर स्तर पर पूरी-पूरी मदद करनी चाहिये। बी.एस.पी. की यह मांग है।…
— Mayawati (@Mayawati) September 27, 2026
1.जैसाकि यह विदित है कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न भागो में भारी वर्षा व आँधी, तूफान आदि के कारण जनता काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे कुदरती विकट हालात में सम्बन्धित सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर स्तर पर पूरी-पूरी मदद करनी चाहिये। बी.एस.पी. की यह मांग है।…
— Mayawati (@Mayawati) September 27, 2026मायावती ने अपने पोस्ट में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तूफान से पैदा हुए हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की पूरी मदद करनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे से परेशान किसानों और लोगों को भी कागजी नहीं बल्कि वास्तविक और तत्काल राहत देने की मांग की।
मायावती ने सेक्टर 1 और सेक्टर 2 के प्रभारियों से अपील की कि जिन इलाकों में भारी बारिश और तूफान से नुकसान हुआ है, वहां पार्टी कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार प्रभावित लोगों की मदद करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए अलग से कोई पैसा इकट्ठा नहीं किया जाना चाहिए, ताकि कोई इसका गलत फायदा न उठा सके।
ईशान आनंद को भी मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
मायावती ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ज्यादा प्रभावित राज्यों में राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद को भेजा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार से भी प्रभावित राज्यों की सरकारों को समय पर पूरी मदद देने का अनुरोध किया है।
BSP के संगठन को तीन सेक्टर में बांटने और नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। नए संगठनात्मक ढांचे के तहत अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड पर मायावती ने खुद नजर रखने की बात कही है।


