TRENDING TAGS :
MLA उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचीं मायावती, लखनऊ आवास पर जुटे BSP के बड़े नेता
BSP MLA Umashankar Singh: यहां BSP सुप्रीमो मायावती ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंच गयी है। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और समर्थक भी अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।
Photo: Newstrack.com
BSP MLA Umashankar Singh: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रसड़ा (बलिया) से विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर देर रात दिल्ली से लखनऊ स्थित गोमती नगर आवास लाया गया।
यहां BSP सुप्रीमो मायावती ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंच गयी है। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और समर्थक भी अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।
दिवंगत विधायक के बेटे यूकस सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे। लखनऊ में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव खनवर, जिला बलिया ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान और परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
मायावती का बड़ा ऐलान, कहा- परिवार चाहेगा तो बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाऊंगी
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने जीवनभर ईमानदारी से पार्टी का साथ निभाया और कभी धोखा नहीं दिया। मायावती ने कहा कि यदि परिवार की इच्छा होगी तो उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाया जाएगा और पार्टी में पूरा सम्मान व जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुजन समाज पार्टी इस कठिन समय में उमाशंकर सिंह के पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हर संभव सहयोग करेगी।


