Lucknow News: मंत्री का गुस्सा फूटा, लखनऊ की सड़कों पर गंदगी देख जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

Lucknow News: शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, जहां हालात देखकर मंत्री का गुस्सा साफ झलक पड़ा।

ashutosh
Published on: 4 April 2026 2:37 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार को प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, जहां हालात देखकर मंत्री का गुस्सा साफ झलक पड़ा। जगह-जगह फैली गंदगी, जाम नालियां और कूड़े के ढेरों ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी।

निरीक्षण के दौरान टीम जोन-7 के कई वार्डों मैथिली शरण गुप्त, इस्माइलगंज प्रथम, इंदिरानगर और बाबू जगजीवन राम क्षेत्र में पहुंची। यहां सड़कों पर कूड़ा फैला मिला, नालियां चोक थीं और सार्वजनिक स्थानों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहद खराब नजर आई। हालात देखकर मंत्री ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


इंदिरानगर में लगातार मिल रही शिकायतों के बीच मेयर ने मौके पर ही सफाई कार्य देख रही एजेंसी के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूछा कि क्षेत्र में सफाईकर्मी क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर दी गई सफाई से असंतुष्ट मेयर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती, जिससे इलाके में गंदगी बढ़ती जा रही है। इस पर मेयर ने जोनल स्तर के अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए और कहा कि दिनभर के भीतर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

मंत्री ने चेतावनी दी कि नालियों की नियमित सफाई न होने से जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मच्छरों के पनपने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं, जो शहर के लिए गंभीर खतरा है। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों और मुख्य मार्गों की बदहाल स्थिति पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

ashutosh
ABOUT THE AUTHOR

ashutosh

tripathiashutosh310@gmail.com
Next Story