Muharram 2026:मुहर्रम का चांद दिखते ही शुरू होगा नया इस्लामी साल 1448 हिजरी, शांति बनाए रखने की अपील

Muharram 2026: मुहर्रम के चांद के दीदार के साथ इस्लामी नववर्ष 1448 हिजरी की शुरुआत होगी। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने ताजिया कमेटियों और आम लोगों से शांति, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Harsh Sharma
Published on: 16 Jun 2026 10:04 PM IST
Muharram 2026:मुहर्रम का चांद दिखते ही शुरू होगा नया इस्लामी साल 1448 हिजरी, शांति बनाए रखने की अपील
X

Muharram 2026: मुहर्रम का चाँद मंगलवार शाम को देखे जाने की संभावना है। चाँद के दीदार के साथ ही नए इस्लामी वर्ष 1448 हिजरी का आगाज़ होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने जिले के सभी ताज़िया और अलम के मुतावल्लियों सहित आम नागरिकों से मुहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने की अपील की है।

शारिक अब्बासी ने कहा कि मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है, जो त्याग, सब्र, कुर्बानी और इंसानियत के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की शहादत पूरी मानवता के लिए एक महान संदेश है, जो अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख देती है। उनकी शिक्षाओं पर अमल कर समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने सभी ताज़िया और अलम कमेटियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों पर ही जुलूस निकालने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

शारिक अब्बासी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी समुदायों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुहर्रम मनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के लोग आपसी सहयोग और समझदारी के साथ मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएंगे।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story