Lucknow News:: नौतपा का प्रकोप- लखनऊ में चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हुए लोग

Lucknow News: लखनऊ में नौतपा की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जानिए मौसम विभाग की चेतावनी और बचाव के उपाय।

ashutosh
Published on: 26 May 2026 4:42 PM IST (Updated on: 26 May 2026 5:04 PM IST)
Nautapa Effect in Lucknow
X

Nautapa Effect in Lucknow (Image Credit-Newstrack)

Nautapa Ka Prakop: लखनऊ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने शहरवासियों को दिनभर परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया, जबकि जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर चलते दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और बेचैनी का भी सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर होते-होते सड़कें तपने लगीं।


भीषण गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं राहगीर और वाहन चालक जगह-जगह ठंडे पानी, शिकंजी और जूस का सहारा लेते नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए लोग छाता, टोपी और गमछे का इस्तेमाल करते दिखे।


अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में नौतपा का असर और तेज हो सकता है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी की संभावना है, ऐसे में लोगों को लू से बचाव के उपाय अपनाने और बिना जरूरी काम के तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

News Publisher Mail ID - aqua_shweta2000@yahoo.co.in

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story