JPNIC संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, पुरानी कमेटी की गई भंग, गवर्निंग बॉडी की बैठक के बाद होगी टेंडर प्रक्रिया

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने निर्णय लिया है कि जेपीएनआईसी के म्यूजियम ब्लॉक का संचालन स्वयं प्राधिकरण करेगा। वहीं केंद्र के अन्य हिस्सों जैसे सम्मेलन कक्ष, ऑडिटोरियम, बैंक्वेट हॉल और अन्य सुविधाओं का संचालन निजी संस्था को सौंपा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया बैठक के बाद तय की जाएगी।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 16 July 2025 8:28 PM IST
JPNIC Building
X

JPNIC Building (Photo: Social Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) के संचालन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक और सम्मलेन केंद्र की पुरानी संचालन समिति को भंग कर दिया गया है। अब जल्द एलडीए केंद्र के संचालन और प्रबंधन के लिए नई गवर्निंग बॉडी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में कुछ दिन में एक अहम बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे।

म्यूजियम ब्लॉक एलडीए करेगा संचालित

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने निर्णय लिया है कि जेपीएनआईसी के म्यूजियम ब्लॉक का संचालन स्वयं प्राधिकरण करेगा। वहीं केंद्र के अन्य हिस्सों जैसे सम्मेलन कक्ष, ऑडिटोरियम, बैंक्वेट हॉल और अन्य सुविधाओं का संचालन निजी संस्था को सौंपा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया बैठक के बाद तय की जाएगी और टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य संचालन को पेशेवर बनाना और व्यावसायिक गतिविधियों को गति देना है।

एलडीए अधिकारियों के अनुसार जेपीएनआईसी के मौजूदा लेआउट में अहम बदलाव किए जाएंगे। वहां सुविधाओं के बेहतर उपयोग और व्यावसायिक मॉडल को अपनाने के लिए भवन की संरचना और सुविधा केंद्रों का दोबारा मूल्यांकन किया जा रहा है।

नई कमेटी करेगी सदस्यता दर तय

इसके तहत कुछ भागों को किराए पर देने लायक भी बनाया जाएगा।प्रस्तावित नई संचालन कमेटी जेपीएनआईसी से संबंधित कई अहम निर्णय लेगी। यह समिति तय करेगी कि कौन सी सुविधाएं आम जनता या संस्थाओं को किराए पर दी जाएंगी, उनका किराया कितना होगा, सदस्यता के लिए शुल्क क्या रहेगा और किन वर्गों को विशेष छूट और रियायतें दी जाएंगी। इस कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी, एलडीए प्रतिनिधि और तकनीकी व वित्त विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।

जिससे संचालन अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगा। इस पूरे बदलाव के पीछे जेपीएनआईसी जैसी महत्वपूर्ण परियोजना का संचालन अधिक पारदर्शी, जिम्मेदार और आम जनता के अनुकूल तरीके से करना है।

संचालन के लिए बढ़ेगी और पारदर्शिता

अभी तक की व्यवस्था में कई खामियों की शिकायतें सामने आ चुकी थीं, जिसमें निर्णय प्रक्रिया की धीमी गति, संसाधनों का पूर्ण उपयोग न होना और प्रशासनिक अस्थिरता शामिल थी। जेसीएनआईसी लखनऊ के सांस्कृतिक विकास और बौद्धिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। अब इसके संचालन में व्यापक सुधार और पेशेवर ढांचे को ओर बढ़ाया जाएगा। यह कदम न केवल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में मदद करेगा।

इससे जनता और आयोजनों के लिए अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाएगा। अब देखना होगा कि नई कमेटी और टेंडर प्रक्रिया महत्वाकांक्षी परियोजना को किस दिशा में आगे ले जाती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story