Lucknow News: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन-2026 की मांग को लेकर चारबाग स्टेशन पर प्रदर्शन, ट्रेन रोकी

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन-2026 लागू करने की मांग को लेकर विधायक पल्लवी पटेल के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन हुआ।

Ashutosh Tripathi
Published on: 9 May 2026 4:08 PM IST
Lucknow News: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन-2026 की मांग को लेकर चारबाग स्टेशन पर प्रदर्शन, ट्रेन रोकी
X

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन-2026 लागू करने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। विधायक पल्लवी पटेल के नेतृत्व में अपना दल कमेरावादी और कई छात्र-युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विशाल मार्च निकालते हुए रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया।


हजारों समर्थकों के साथ पहुंचीं पल्लवी पटेल रेलवे ट्रैक पर उतर गईं, जिसके चलते कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर बैठकर चक्का जाम किया और यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 लागू करो के नारे लगाए। इस दौरान दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा, जिससे ट्रेन करीब एक घंटे तक प्रभावित रही।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई थी।



रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रैक खाली कराया गया। प्रदर्शन के दौरान पल्लवी पटेल ट्रेन के इंजन पर भी चढ़ गईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।


मीडिया से बातचीत में पल्लवी पटेल ने कहा कि यह आंदोलन सामाजिक न्याय और समान शिक्षा के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन-2026 लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा। सामाजिक न्याय के लिए हम अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story