Lucknow News: विश्वेश्वरैया आडिटोरियम में PC Joshi को श्रद्धांजलि, गूंजे भक्ति और श्रद्धा के स्वर

एम.जी.मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया आडिटोरियम में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी की स्मृति में श्रद्धाजलि सभा एवं भजन संध्या का आयोजन आध्यात्मिक माहौल के बीच हुआ

Ramkrishna Vajpei
Published on: 25 May 2026 9:51 PM IST
Tributes Paid to P.C. Joshi News
X

Tributes Paid to P.C. Joshi News (Social Media)

Lucknow News: आज एम.जी.मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया आडीटोरियम में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी की स्मृति में श्रद्धाजलि सभा एवं भव्य भजन समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भावुकता और आध्यात्मिक माहौल के बीच हुआ। कार्यक्रमों में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए जिनमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे और स्वर्गीय पी.सी. जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय पी.सी.जोशी के सरल, सौम्य, मिलनसार एवं व्यक्तित्व व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने जीवन में सदैव मानवतावाद, सादगी और सामाजिक मूल्यों को सर्वोच्च स्थान दिया। उनका व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा स्रोत था और उनकी स्मृतियाँ हमेशा लोगों के दिल में जीवित रहेंगी। उपस्थित जन समूह ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


इसके बाद आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरे ऑडिटोरियम को भक्तिमय बना दिया। "नामराम", "श्याम भजन" अन्य आस्तिक शिष्यों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। भजनों के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और संवेदनाओं का अद्भुत समागम देखने को मिला।


श्रद्धांजलि सभा में पुत्र मयंक जोशी, पुत्र वधू ऋचा जोशी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ अम्बार रिजवी, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जयवीर सिंह, राकेश सचान, दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, अरुण सक्सैना,राज्य सभा सांसद संजय सेठ और नीरज शेखर, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और मोहसिन रजा, पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपा शंकर सिंह, सूचना आयुक्त पी.एन.दिवेदी, विधायक राजेश्वर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल,अलका दास, विराज सागर दास सहित विभिन्न प्रदेशों से आये संत महात्माओं ने स्वर्गीय पी.सी. जोशी के परिवार की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दिया और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

An innovative journalist with great ideas

Next Story