कोई वोट न कटे… अब CCTV नहीं, ‘PPTV मिशन’ रखेगा चुनाव आयोग पर नज़र! चुनाव आयोग को बड़ा संदेश

लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए PDA ने एक बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने ऐलान किया है कि वह इस चुनाव में ‘PPTV मिशन’ चलाएगा, ताकि किसी भी नागरिक का वोट कटने न पाए...

Priya Singh Bisen
Published on: 12 Nov 2025 4:53 PM IST
PPTV Mission
X

PPTV Mission

PPTV Mission: लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए PDA ने एक बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने ऐलान किया है कि वह इस चुनाव में ‘PPTV मिशन’ चलाएगा, ताकि किसी भी नागरिक का वोट कटने न पाए। आपको बता दे, ‘PPTV’ का सांकेतिक अर्थ है ‘PDA प्रहरी टेलीविज़न’ - जहां ‘PP’ यानी ‘PDA प्रहरी’ अब CCTV की तरह ही हर गतिविधि पर पैनी नज़र बनाकर रखेंगे।

PDA का कहना है कि उनके प्रहरी हर मतदान केंद्र, बूथ और निर्वाचन प्रक्रिया पर कड़ी निगाहें रखेंगे और यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी होती है तो वे तत्काल चुनाव आयोग, मीडिया और आम जनता को इसकी जानकारी देंगे। संगठन ने अपने बयान में कहा, “हम CCTV की तरह सक्रिय रहेंगे ताकि किसी भी मतदाता का हक छीना न जा सके।”

PDA के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘PPTV मिशन’ के अंतर्गत सैकड़ों स्वयंसेवक मैदान में रहेंगे, जो वोटिंग प्रक्रिया के हर चरण को मॉनिटर करेंगे। उनका दावा है कि यह अभियान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के मार्ग में एक बड़ा कदम साबित होगा।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

संगठन ने चुनाव आयोग को सीधा संदेश भी दिया है -

“तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा।”

इस संदेश के मध्य से PDA ने स्पष्ट कर दिया है कि वे लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर निगरानी रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी पर चुप नहीं बैठेंगे।

बता दे, PDA के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कई लोग इसे चुनावों को निष्पक्ष बनाने के मार्ग में प्रशंसनीय प्रयास बता रहे हैं, वहीं कुछ विशेषज्ञ इसे एक तरह का सामाजिक दबाव भी मान रहे हैं जिससे चुनाव आयोग और प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारी और गंभीरता से निभाने को मजबूर होगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story