Prateek Yadav Death: मानसिक तनाव, रिश्तों में दरार का जिक्र और अचानक मौत, जानें क्या था प्रतीक-अपर्णा विवाद

Pratee Yadav Death: प्रतीक यादव की अचानक मौत के बाद उनका और अपर्णा यादव का पुराना विवाद फिर चर्चा में है। जानिए मानसिक तनाव, रिश्तों में दरार, वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट और पूरे विवाद की शुरुआत से अंत तक की पूरी कहानी।

Aditya Kumar Verma
Published on: 13 May 2026 8:31 AM IST (Updated on: 13 May 2026 8:37 AM IST)
Pratee Yadav Death
X

Image Source- AI

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव परिवार हमेशा सुर्खियों के केंद्र में रहा है, लेकिन आज सामने आई एक खबर ने अचानक पूरे राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत को झकझोर कर रख दिया है। यहां मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, इंटरनेट पर उनके जीवन से जुड़े पुराने विवाद, रिश्ते और पारिवारिक तनाव फिर से चर्चा में आ गए हैं। यहां अब लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनकी मौत के बाद सबसे ज्यादा जिस मामले की चर्चा हो रही है, वह है- प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्ते का वह विवाद, जिसने कुछ महीने पहले पूरे यादव परिवार को सुर्खियों में ला दिया था।

दरअसल, साल 2026 की शुरुआत में प्रतीक यादव अचानक सोशल मीडिया पर बेहद भावुक और विवादित पोस्ट की वजह से चर्चा में आए थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसे पोस्ट सामने आए, जिनमें उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने, रिश्ते खराब करने और मानसिक तनाव देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। एक पोस्ट में तो उन्होंने तलाक तक की बात लिख दी थी। देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया से निकलकर राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया। लोग यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर यादव परिवार के भीतर सब कुछ ठीक है या नहीं। तो क्या था यह विवाद, आइए समझते हैं विस्तार से।

क्या था प्रतीक-अपर्णा विवाद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ, जब जनवरी 2026 में अचानक प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसे पोस्ट सामने आए, जिन्होंने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी। इन पोस्ट्स में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था कि अपर्णा ने उनका परिवार तोड़ दिया, रिश्तों को खराब कर दिया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ तौर पर तलाक लेने की बात भी लिख दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा काफी भावुक और गुस्से भरी थी। यही वजह रही कि मामला कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। लोग इसे सिर्फ पति-पत्नी के विवाद के तौर पर नहीं, बल्कि यादव परिवार की अंदरूनी कलह से जोड़कर देखने लगे। क्योंकि अपर्णा यादव पहले समाजवादी पार्टी से जुड़ी थीं और बाद में बीजेपी में चली गई थीं, इसलिए राजनीतिक एंगल भी इस विवाद में जुड़ गया।

फोटो- सोशल मीडिया

अकाउंट हैक होने का दावा

रीपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला तब और उलझ गया, जब इन खबरों के बीच अपर्णा यादव की तरफ से कहा गया कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और जो पोस्ट वायरल हो रहे हैं, वे असली नहीं हैं। अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने भी यही दावा किया। लेकिन कुछ समय बाद उसी अकाउंट से फिर नए पोस्ट सामने आए, जिससे लोगों के मन में और सवाल खड़े हो गए।

इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इसे पारिवारिक तनाव बता रहा था तो कोई राजनीतिक मतभेद। हालांकि कुछ दिनों बाद प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव के साथ फोटो शेयर कर “All is Good” लिखा, जिसके बाद माना गया कि दोनों के बीच समझौता हो गया और मामला धीरे-धीरे शांत पड़ गया।

मानसिक तनाव और रिश्तों में टूटन की बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक और परिवार टूटने वाले पोस्ट के बाद मामला सिर्फ वहीं खत्म नहीं हुआ था। “अकाउंट हैक” की सफाई आने के कुछ ही समय बाद प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिर नए पोस्ट और स्टोरी सामने आए थे, जिससे पूरा विवाद और ज्यादा गहरा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पोस्ट में उन्होंने फिर अपर्णा यादव पर निशाना साधते हुए लिखा था कि “बच्चे की कसम ऐसा स्वार्थी इंसान नहीं देखा।” इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अकाउंट हैक वाली कहानी सही नहीं लग रही। जिसके बाद Reddit और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग लगातार यही चर्चा करते रहे कि अगर अकाउंट हैक था, तो फिर दोबारा उसी अकाउंट से पोस्ट कैसे आ रहे हैं।

वहीं इसके बाद कुछ और पोस्ट में प्रतीक यादव ने इशारों-इशारों में अपने परिवार से दूरी, मानसिक तनाव और रिश्तों में टूटन की बात भी लिखी थी। वायरल पोस्ट्स में उन्होंने यह तक कहा कि अपर्णा यादव की वजह से उनके मां, पिता और भाई के साथ रिश्ते खराब हुए। जनवरी 2026 में प्रतीक यादव ने लिखा था कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान हैं और उनकी निजी जिंदगी पूरी तरह बिखर चुकी है।

फोटो- सोशल मीडिया

वायरल पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा था कि “तुमने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया”, “मां, पिता और भाई से मेरे रिश्ते खराब कर दिए” और “मैं अब इस रिश्ते में नहीं रह सकता।” इसी दौरान उन्होंने तलाक लेने की बात भी सार्वजनिक तौर पर लिखी थी। पोस्ट की भाषा काफी भावुक और गुस्से से भरी हुई थी, जिससे यह साफ दिख रहा था कि वह मानसिक दबाव और रिश्तों में तनाव की बात लोगों के सामने रखना चाह रहे हैं।

हालांकि करीब 8 से 10 दिन बाद अचानक यह पूरा मामला पलटता हुआ नजर आया। जनवरी के आखिर में प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव के साथ बेहद करीब वाली तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा “All is good।” इस पोस्ट को देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि कुछ दिन पहले तक दोनों के रिश्ते टूटने की बातें हो रही थीं।

ट्रोलर्स पर जताई थी नाराजगी

वहीं इस घटनाक्रम के बाद भी उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स और आलोचना करने वालों पर नाराजगी जताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने “Haters go to hell” जैसी बात भी कही थी। इसी के बाद माना गया कि दोनों के बीच समझौता हो गया है और परिवार ने अंदरूनी तौर पर मामला शांत करा दिया।

Aditya Kumar Verma

Aditya Kumar Verma

Mail ID - adityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर हैं। ये लगभग आठ वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story