Prateek Yadav Death: KGMU में पोस्टमार्टम पूरा! गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव, वीडियोग्राफी में हुआ बड़ा खुलासा

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का KGMU में पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लंबे समय से लीवर और फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वीडियोग्राफी के बीच हुई प्रक्रिया के बाद अब परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा है।

Harsh Srivastava
Published on: 13 May 2026 11:49 AM IST (Updated on: 13 May 2026 11:50 AM IST)
Prateek Yadav Death: KGMU में पोस्टमार्टम पूरा! गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक यादव, वीडियोग्राफी में हुआ बड़ा खुलासा
X

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के कुनबे से जुड़ी आज की सबसे बड़ी और दुखद खबर का अपडेट सामने आ गया है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पूरा हो चुका है। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच इस प्रक्रिया को संपन्न किया है और अब से कुछ ही देर में उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस बीच, प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव भी लखनऊ पहुंच रही हैं, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।

लीवर और लंग्स की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे प्रतीक

प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने जहां सबको चौंका दिया था, वहीं अब उनकी सेहत से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट और मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक, प्रतीक यादव लंबे समय से लीवर और लंग्स (फेफड़ों) की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि वे अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते थे, लेकिन अंदरूनी तौर पर ये बीमारियां उन्हें कमजोर कर रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें कई बार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था, लेकिन वे वहां ज्यादा दिन रुकना पसंद नहीं करते थे। जैसे ही थोड़ी राहत मिलती, वे डिस्चार्ज होकर घर लौट आते थे।

अंतिम दर्शन के लिए आवास पर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

पोस्टमार्टम हाउस से कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को सीधे उनके लखनऊ स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। वहां परिवार के सदस्य, समाजवादी पार्टी के नेता और भारी संख्या में समर्थक उनके अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं। भाई अखिलेश यादव सुबह से ही पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपर्णा यादव के आने के बाद ही अंतिम विदाई का समय तय किया जाएगा।

फिटनेस के शौकीन और विवादों से दूर रहने वाले व्यक्तित्व

प्रतीक यादव को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसे चेहरे के रूप में देखा जाता था, जो रसूखदार परिवार से होने के बावजूद हमेशा सादगी और फिटनेस को प्राथमिकता देते थे। राजनीति की उठापटक से दूर रहकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान बिजनेस और पशु सेवा में लगाया। उनकी अचानक हुई इस विदाई ने पूरे यादव परिवार को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी को विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है ताकि उनकी मौत की सटीक परिस्थितियों का पता चल सके।

Harsh Srivastava

Harsh Srivastava

Mail ID - harshsri764@gmail.com

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story