TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow News: BBAU में विश्व साइकिल दिवस पर हुआ कार्यक्रम, छात्रों ने साइकिल चला फैलाई जागरुकता

BBAU: कार्यक्रम के संयोजक ले. (डॉ.) मनोज कुमार डडवाल ने बताया कि हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने से स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना है। रोजाना साइकिल चलाने से शरीर फिट और तंदुरुस्त रहता है।

Abhishek Mishra
Published on: 3 Jun 2024 2:30 PM GMT
Lucknow News: BBAU में विश्व साइकिल दिवस पर हुआ कार्यक्रम, छात्रों ने साइकिल चला फैलाई जागरुकता
X

Lucknow News: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में विश्व साईकिल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने विश्वविद्यालय के परिसर में साईकिल चलाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना था।

विद्यार्थियों ने साइकिल चलाकर फैलाई जागरुकता

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार को 20 यू.पी. गर्ल्स बटालियन, 67 यू.पी. बटालियन, एनसीसी एवं विश्वविद्यालय खेल अनुभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. एम. पी. वर्मा के दिशा निर्देश के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा छात्र गतिविधि केन्द्र से साईकिल चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।


साइकिल चलाने से फिट रहता है शरीर

कार्यक्रम के संयोजक ले. (डॉ.) मनोज कुमार डडवाल ने बताया कि हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने से स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना है। रोजाना साइकिल चलाने से शरीर फिट और तंदुरुस्त रहता है। बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इस मौके पर प्रो. बी. एस. भदौरिया, प्रो. संजय कुमार, कैप्टन डॉ. राजश्री, डॉ. ओ.पी. सैनी, एनसीसी के सदस्य एवं विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थी मौजूद रहें।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story