लखनऊ आते वक्त राहुल गांधी की फ्लाइट के साथ क्या हुआ? पहली कोशिश में नहीं उतरा विमान

Rahul Gandhi Flight: राहुल गांधी को लेकर लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने लैंडिंग से पहले गो-अराउंड किया। तेज हवा के दबाव के चलते पहली कोशिश नाकाम रही, जिसके बाद दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतरा।

Aditya Kumar Verma
Published on: 8 Sept 2026 8:17 PM IST
Rahul Gandhi’s Air India Flight Makes Go-Around Before Safe Landing in Lucknow
X

Image Source- Social Media

Rahul Gandhi Flight: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से लखनऊ (Delhi to Lucknow) आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर लैंडिंग के दौरान गो-अराउंड (Go-Around) करना पड़ा। विमान पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सका, जिसके बाद पायलट ने दूसरी बार लैंडिंग की और विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इस फ्लाइट में राहुल गांधी भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को लैंडिंग के दौरान विमान को गो-अराउंड करना पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, तेज हवा के दबाव (Strong Wind Pressure) के कारण विमान पहले प्रयास में लैंड नहीं कर सका। इसके बाद पायलट ने परिस्थितियों का आकलन किया और दोबारा लैंडिंग की कोशिश की। करीब 10 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

3:45 बजे हुआ गो-अराउंड

सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1717 (Air India Flight AI-1717) दिल्ली से लखनऊ आ रही थी और राहुल गांधी भी इसी विमान में सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर विमान को गो-अराउंड करना पड़ा।

लैंडिंग के दौरान पायलट को तेज हवा के दबाव के चलते परिस्थितियां अनुकूल नहीं लगीं। ऐसे में विमान को रनवे पर उतारने के बजाय पायलट ने उसे दोबारा ऊंचाई पर ले जाने का फैसला किया। इसके बाद पायलट ने हालात का आकलन किया और दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया।

10 मिनट बाद सुरक्षित उतरा विमान

दूसरी कोशिश में विमान की लैंडिंग सफल रही। दोपहर करीब 3 बजकर 55 मिनट पर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1717 लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई।

विमान के सुरक्षित उतरने के बाद राहुल गांधी समेत सभी यात्री सामान्य रूप से विमान से बाहर आ गए। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना (Untoward Incident) की सूचना नहीं है।

क्या होता है गो-अराउंड?

गो-अराउंड (Go-Around) विमानन क्षेत्र में अपनाई जाने वाली एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया (Standard Safety Procedure) है। इसका मतलब यह नहीं है कि विमान में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ गई थी या कोई दुर्घटना होने वाली थी।

लैंडिंग के दौरान अगर पायलट को मौसम (Weather), तेज हवा, रनवे (Runway) या किसी अन्य कारण से विमान उतारने की परिस्थितियां सुरक्षित नहीं लगती हैं तो वह विमान को रनवे पर उतारने के बजाय दोबारा ऊंचाई पर ले जाता है। इसके बाद पायलट परिस्थितियों का दोबारा आकलन करता है और जब हालात अनुकूल होते हैं तो विमान की फिर से लैंडिंग कराई जाती है।

राहुल गांधी के सवार होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ भी मंगलवार को यही प्रक्रिया अपनाई गई। पहली कोशिश में लैंडिंग नहीं हो सकी, जिसके बाद पायलट ने गो-अराउंड किया और करीब 10 मिनट बाद दूसरी कोशिश में विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story