TRENDING TAGS :
Lucknow News: छात्रसंघ चुनाव की बहाली को मुद्दा बनाएगा रालोद, छात्र सभा की पहली बैठक संपन्न
Lucknow News: पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की उपस्थिति में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय की अध्यक्षता में छात्र सभा की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई।
Lucknow News (Image From Social Media)
Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की उपस्थिति में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय की अध्यक्षता में छात्र सभा की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे और राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
राजनीति की पहली सीढ़ी छात्र राजनीति: त्रिलोक त्यागी
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राजनीति की पहली सीढ़ी हमेशा छात्र राजनीति से ही शुरू होती है। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बड़े से बड़ा राजनीतिक व्यक्ति भी सबसे पहले छात्र राजनीति में ही कदम रखता है। छात्रसंघ चुनाव की बहाली के मुद्दे पर उन्होंने घोषणा किया कि राष्ट्रीय लोकदल जल्द ही सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए वार्ता करेगा। इसके अलावा, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती फीस के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरकार से मांग की कि जल्द ही शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर रोक लगाई जाए।
रामाशीष राय ने मातृभाषा का महत्व बताया
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बैठक में कहा कि हर राष्ट्र को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए कहा कि अंग्रेजी महत्वपूर्ण हो सकती है, लेकिन कोई भी भाषा अपनी मातृभाषा का स्थान नहीं ले सकती है। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे देश से अपनी मातृभाषा को अपनाने का आह्वान किया।
अमन पांडेय ने किसानों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया
छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों और नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि छात्रों में किसानों के प्रति जागरूकता बढ़ सके।
बड़ी संख्या में रालोद के नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन यादव, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव राव इकबाल अहमद सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। बैठक में छात्र सभा के पदाधिकारियों जैसे शौर्य प्रताप सिंह, शौर्य जायसवाल, रुद्राक्ष, अंष, शुभम रस्तोगी, यष, हर्ष हिमांशु, त्रिपुरेश पाठक, स्वदेश कुमार, इरफान, भीम सिंह, बघेल, पारितोष चंदेल, वंष, गौरव कुमार, शहजाद आलम, मोहित चैधरी, सुमित सिंह आदि ने भी भाग लिया।