'2027 में Akhilesh तो 29 में डिंपल...' सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने बदल दिया UP की राजनीति का माहौल

Samajwadi Party Poster War Lucknow: लखनऊ में स्थित सपा मुख्यालय के बाहर हाल ही में नए पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें चंदा विवाद और आरक्षण के मुद्दे पर तगड़ा हमला करने के साथ 2027 और 2029 के चुनावों को लेकर बड़ा संदेश दिया गया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 31 July 2026 1:39 PM IST (Updated on: 31 July 2026 1:39 PM IST)
Samajwadi Party Poster War Lucknow
X

Samajwadi Party Poster War Lucknow

Samajwadi Party Poster War Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वॉर बेहद गंभीर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुख्यालय के बाहर लगाए गए नए पोस्टरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इन पोस्टरों के माध्यम से BJP पर चंदा और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर सीधा और बड़ा हमला बोला गया है।

इसके साथ ही आगामी साल 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक संदेश देने का पूरा प्रयास किया गया है। पोस्टरों में लिखा गया नारा, '27 में अखिलेश का राज, 29 में डिंपल का ताज', अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है।

सपा मुख्यालय के बाहर दिखा नया सियासी संदेश

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुख्यालय के बाहर कई नए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) की तस्वीरों के साथ भविष्य के चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया गया है।

पोस्टर में लिखा गया है कि '27 में अखिलेश का राज, 29 में डिंपल का ताज'। इस नारे को समाजवादी पार्टी की आगामी चुनावों की राजनीतिक रणनीति के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। पोस्टर लगने के बाद प्रदेश की राजनीति में इसे लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

चंदा और आरक्षण के मुद्दे पर BJP को घेरने का प्रयास

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इस बार पोस्टरों के माध्यम से चंदा और आरक्षण दोनों मुद्दों को एक साथ उठाया है। एक पोस्टर पर लिखा गया है कि "चंदा चोरी से चला जिनका घर, अब आरक्षण पर कर रहे हैं प्रश्न"। वहीं, दूसरे पोस्टर में लिखा गया है कि "चंदा चोरी से जिनका नहीं भरा मन, अब आरक्षण पर कर रहे हैं मनमाना"।

इन नारों के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने BJP पर सीधा राजनीतिक हमला बोला है। इन सबके बीच सबसे विशेष बात यह है कि पार्टी ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए आरक्षण के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया है।

2027 और 2029 के चुनावों का दिया गया बड़ा संकेत

इन पोस्टरों में केवल मौजूदा राजनीतिक मुद्दों को ही नहीं उठाया गया, बल्कि आने वाले चुनावों को लेकर भी बड़ा महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को साल 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए 'राज' का नारा दिया गया है, जबकि सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) को 2029 के लोकसभा चुनाव के संदर्भ में 'ताज' से जोड़ा गया है।

पोस्टरों के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि पार्टी आगामी दोनों बड़े चुनावों के लिए अभी से माहौल तैयार करने में जुट गई है।

लेकिन... किसने लगाए ये पोस्टर ?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुख्यालय के बाहर लगाए गए इन सभी पोस्टरों और होर्डिंग्स को प्रतापगढ़ के समाजवादी नेता और समाजवादी सेवक हल्लू राम सुंदर यादव ने लगवाया है। पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेजी से बढ़ रही है।

पहले भी लगा था बड़ा राजनीतिक पोस्टर

यह पहली बार नहीं है जब समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर चर्चा में आए हों। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे के बाद भी पार्टी कार्यालय के बाहर एक बड़ी होर्डिंग लगाई गई थी।

उस होर्डिंग में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन और जनशक्ति की जीत बताया गया था। साथ ही आंदोलन में शामिल छात्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता का आभार व्यक्त किया गया था।

उस धन्यवाद संदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) के नेतृत्व की भी प्रशंसा की गई थी। साथ ही यह संकल्प दोहराया गया था कि समाजवादी पार्टी आगे भी जनहित और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

'पोस्टर वॉर' से फिर गरमाई UP की राजनीति

लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगे इन नए पोस्टरों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। चंदा, आरक्षण और भविष्य के चुनावी दावों को एक साथ जोड़कर पार्टी ने सियासी संदेश देने का पूरा प्रयास किया है। अब इन पोस्टरों को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी तेज होने की संभावना है और आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वॉर और भी तेज हो सकता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story