‘यदि आरक्षण में देरी हुई तो...', Sanjay Nishad ने BJP को दे डाली खुली चेतावनी, UP की सियासत में हलचल तेज

Sanjay Nishad News: लखनऊ में आयोजित निषाद पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संजय निषाद ने कहा कि आरक्षण देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 Aug 2026 1:39 PM IST (Updated on: 17 Aug 2026 1:39 PM IST)
Sanjay Nishad News
X

Sanjay Nishad News

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने निषाद समाज (Nishad Community) के लिए आरक्षण (Reservation) की मांग को लेकर भाजपा सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की है। लखनऊ में आयोजित निषाद पार्टी (Nishad Party) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में संजय निषाद ने कहा कि आरक्षण देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बिल्कुल स्पष्ट कहा कि यदि मांग पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो वह धरने (Protest) पर बैठने के लिए तैयार हैं।

मंत्री पद छोड़ने को भी तैयार

Sanjay Nishad ने कहा कि वह BJP के साथ हैं और भाजपा विधायकों से अपील करते हैं कि निषाद समाज के आरक्षण की मांग को मजबूती से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो उनका मंत्री पद भी ले सकती है, लेकिन निषाद समाज के आरक्षण की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह सरकार में मंत्री अवश्य हैं, लेकिन अपने समाज के लिए वकील हैं। संजय निषाद ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।

निषाद पार्टी के स्थापना दिवस पर उठी आरक्षण की मांग

रविवार को निषाद पार्टी का 11वां स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया गया। इस मौके पर लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संजय निषाद ने कहा कि BJP सरकार को निषाद समाज के आरक्षण की मांग पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लिए आरक्षण BJP के एजेंडे में भी शामिल था। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर बात कही थी। ऐसे में अब इस दिक्कत का समाधान होना चाहिए।

संजय निषाद ने कहा कि जब सवर्ण वर्ग और महिलाओं को आरक्षण मिला है, साथ ही दलितों को भी आरक्षण मिला है, तो निषाद समाज को भी आरक्षण मिलना चाहिए।

सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का दिया हवाला

संजय निषाद ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट (Social Justice Committee Report) का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में बताया गया है कि अपनी संख्या से अधिक नौकरियों में साइकिल और हाथी वाले हैं। उन्होंने सवाल खड़े किए कि इसके बावजूद निषाद समाज को आरक्षण देने में देरी क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में जो भी निषाद समाज के हक की बात करेगा, वही राज करेगा। संजय निषाद ने दोहराया कि वह अपने समाज के अधिकार के लिए मंत्री पद तक छोड़ने को तैयार हैं, लेकिन मांग नहीं मानी गई तो धरना दिया जाएगा।

UP विधानसभा में निषाद पार्टी के 5 विधायक

Sanjay Nishad फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग (Fisheries Department) में कैबिनेट मंत्री हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी के 5 विधायक हैं। इनमें भदोही की ज्ञानपुर सीट से विपुल दुबे, जौनपुर की शाहगंज सीट से रमेश सिंह, कुशीनगर की खड्डा सीट से विवेकानंद पांडे, महाराजगंज की नौतनवां सीट से ऋषि त्रिपाठी और संत कबीर नगर की मेहदावल सीट से अनिल कुमार त्रिपाठी विधायक हैं।

रविवार शाम लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर में निषाद पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में संजय निषाद ने निषाद समाज के आरक्षण को लेकर अपनी मांग दोहराई और कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story