शिवा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, श्रद्धा दुबे का मेडिकल शुरू, कुछ देर में कोर्ट में पेश करने की तैयारी

शिवा शर्मा मौत मामले में श्रद्धा दुबे से लखनऊ के हजरतगंज थाने में पूछताछ जारी है। मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी की तैयारी, जानिए पुलिस से क्या बोलीं श्रद्धा।

Alakha Singh
Published on: 22 Oct 2026 3:38 PM IST (Updated on: 22 Oct 2026 5:27 PM IST)
शिवा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, श्रद्धा दुबे का मेडिकल शुरू, कुछ देर में कोर्ट में पेश करने की तैयारी
X

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को पुलिस की पूछताछ के बाद अब सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया। नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे को हजरतगंज थाने में रखा गया था, जहां पुलिस उससे मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान श्रद्धा ने पुलिस से कथित तौर पर कहा, ‘मुझसे नहीं, वकील से बात करिए।’ मेडिकल जांच के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी लखनऊ लाया गया है। डीसीपी अर्पित विजय वर्गीय के कमरे से श्रद्धा और दानिश के बाहर आने के बाद पुलिस की पूछताछ को लेकर हलचल तेज हो गई। मामले की जांच कर रही यूपी एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच तीनों से अलग-अलग पहलुओं पर जानकारी जुटा रही हैं।

Video:मेडिकल के बाद कुछ ही देर बाद श्रद्धा दुबे को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है-




11 दिन की तलाश के बाद नागपुर से पकड़ी गई थी श्रद्धा

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ, लखनऊ पुलिस और नागपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 अक्टूबर को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद नागपुर की अदालत ने उन्हें 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने की अनुमति दी। करीब 25 घंटे की सड़क यात्रा के बाद पुलिस उन्हें गुरुवार सुबह लखनऊ लेकर पहुंची।

9 अक्टूबर को हुई थी शिवा शर्मा की मौत

यह मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट का है। कारोबारी और कैफे-रेस्तरां संचालक शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर फरार हो गए थे। कई राज्यों में तलाश और नेपाल सीमा तक पहुंचने से जुड़े इनपुट के बाद पुलिस ने नागपुर में तीनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस किन सवालों के जवाब तलाश रही है?

जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिवा शर्मा की मौत से पहले फ्लैट में क्या हुआ था, घटना के बाद आरोपी कहां-कहां गए और फरारी के दौरान उन्हें किसने मदद दी। शिवा की मौत को लेकर श्रद्धा पहले सोशल मीडिया पर अपनी बेगुनाही का दावा कर चुकी है और उसने मौत को आत्महत्या बताया था। वहीं, शिवा की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।

अब सबकी नजर लखनऊ की अदालत में होने वाली पेशी पर है। मेडिकल जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत में पेशी के दौरान पुलिस आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। हालांकि, अदालत के अंतिम आदेश और पुलिस की आगे की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story