Lucknow : श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव ने अपने 100 वर्ष पूरे किए, साल भर होंगे आयोजन

Lucknow : महोत्सव समिति के प्रमुख सूर्य प्रकाश ने बताया कि अमीनाबाद की मारवाड़ी गली में आगामी 27 जनवरी को श्रीजगन्नाथ जी की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Aakanksha Dixit
Written By Aakanksha Dixit
Published on: 25 Jan 2024 12:53 PM GMT
Uttar Pradesh
X

Shri Jagannath Rath Yatra Mahotsav source : social media 

Lucknow News : लोगों को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा को देखने के लिए पुरी जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारे शहर लखनऊ में भी इस उत्सव को मनाया जाता रहा है। परन्तु शायद लोगों को इस बात का इल्म नहीं है। आपको बता दे कि लखनऊ की राजधानी से निकलने वाली श्रीजगन्नाथ रथयात्रा ने अपने 100 वर्ष पूरे किये है। इस वर्ष, रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर, धार्मिक आयोजनों की परंपरा को संजीवनी देने वाली समिति के सदस्यों द्वारा कई कार्यक्रमों को भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा हैं। शहर के सभी गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों को धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया जा रहा है।

27 जनवरी को होगी पूजा

महोत्सव समिति के प्रमुख सूर्य प्रकाश ने बताया कि अमीनाबाद की मारवाड़ी गली में आगामी 27 जनवरी को श्रीजगन्नाथ जी की पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पहले भी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुन्दकाण्ड पाठ का आयोजन, 51 सौ दीपकों से भव्य-दीपोत्सव, हनुमान चालीसा पाठ, हरी कीर्तन, महाआरती की गई। इन कार्यक्रमों में 51 किलो लड्डू का भोग चढ़ाकर पहले भी प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि आगे चलकर, प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हस्तनिर्मित प्रसाद बाँटा जाएगा। प्रसाद का वितरण 12 बजे से चार बजे तक किया जाएगा। महोत्सव के 100 वर्ष पूरे होने पर, पूरे वर्ष भर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 100 ईश्वर भक्तों द्वारा 100 धार्मिक पुस्तक का वितरण कार्यक्रम भी शामिल है।

जुलाई माह से शुरू होती है यात्रा

श्रीजगन्नाथ यात्रा महोत्सव के लिए बनी समिति ने रथयात्रा के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, वृक्षारोपण संकल्प पर्व, हर आंगन तुलसी विराजे, तंबाकू त्याग, और भारत के वीर जैसे सामाजिक विषयों को उठाया है। प्रति वर्ष, रथयात्रा समिति अपनी यात्रा को जुलाई महीने से शुरू करती है और गणेशगंज, नाका हिन्डोला, गुरुद्वारा रोड, लाटूश रोड, कैसरबाग के माध्यम से अमीनाबाद की मारवाड़ी गली में समाप्त होती है।

कौन है भगवान श्रीजगन्नाथ

श्रीजगन्नाथ एक प्रमुख हिन्दू देवता है जिन्हें जगन्नाथपुरी, ओड़िशा में स्थित जगन्नाथ मंदिर के मुख्य मूर्ति के रूप में पूजा जाता है। श्रीजगन्नाथ त्रिदेवों का एक हिस्सा हैं जो भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। वे जगन्नाथ, बलदेव और सुबद्रा के रूप में पूजे जाते हैं। इन्हें भगवान श्री कृष्ण, बलराम और उनकी बहन सुबद्रा के रूप में भी जाना जाता है। जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा महोत्सव भारत में बड़े धार्मिक उत्सवों में से एक है, जो हर साल हुआ करती है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्तगण आते है। इसी त्यौहार को लखनऊ में भी बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story