UP News: शराब और अवैध मादक पदार्थ का 50 हजार का इनामी तस्कर चढ़ा यूपी STF के हफ्ते, हरियाणा से हुआ गिरफ्तार

UP News: गुरुवार को यूपी STF की टीम ने शराब व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य व बांदा जिले से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मनीष नाम के अभियुक्त को हरियाणा से गिरफ्तार किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 3 July 2025 7:58 PM IST
Lucknow News
X

smuggler of liquor and illegal drugs with bounty of 50 thousand rupees on his head arrested by UP STF from Haryana

UP News: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब का मादक पदार्थों की तस्करी करने से जुड़े मामले बीते लंबे समय से तेजी के साथ सामने आ रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ यूपी STF की टीम भी तस्करी करने वाले शातिर तस्करों की धरपकड़ में लगी हुई है। तेजी से हो रही ऐसे अभियुक्तों की तलाश के बीच गुरुवार को यूपी STF की टीम ने शराब व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गैंग के एक सक्रिय सदस्य व उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी मनीष नाम के शातिर अभियुक्त को हरियाणा से गिरफ्तार किया। यूपी एसटीएफ की टीम में बताया कि मनीष नाम के शातिर तस्कर को हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ जटवाड़ा मोहल्ला पाँच पाना निकट बड़ा गुरूद्वारा थाना सिटी बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था अभियुक्त

यूपी STF की टीम ने बताया कि बीते काफी दिनों से शातिर तस्कर मनीष गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा के झज्जर जिले में छिपकर रह रहा था। इसी बीच टीम को मुखबिर की ओर से अभियुक्त के छिपे होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही टीम ने आनन फानन में अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया गया कि उसका शराब एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने का एक सक्रिय गिरोह है। वह गिरोह के रिन्कू राठी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर तस्करी का कार्य करता है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग मादक पदार्थ की तस्करी का कार्य बीते कई सालों से कर रहे हैं। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी उत्तर प्रदेश के बाँदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मेरठ, गाजियाबाद के अतिरिक्त दिल्ली व हरियाणा में भी करते है।

गांजे की तस्करी के मामले में अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम हुआ था घोषित

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि साल 2023 के जुलाई महीने में बरहमपुर उडीसा से प्लास्टिक स्क्रैप व खाली गत्तों के बीच में गांजा छिपाकर लाया था, जिसे उसने सहयोगी सदस्य यशपाल सिंह व बिल्लू उर्फ बीर सिंह को बरहमपुर में दिया था। 16 जुलाई को बांदा जिले के थाना क्षेत्र बबेरू में वह माल पकड़ लिया गया। टीम ने बताया कि इस मामले में इस अभियुक्त की संलिप्तता पाए जाने पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया। जिसके बाद अभियुक्त मार्च 2024 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 6 महीने तक जेल में रहने के बाद जेल से रिहा होने पर अपना स्थान पर बदलकर झज्जर हरियाणा में रहने लगा। थाना बबेरू जिला बाँदा में गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत होने एवं 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित होने की जानकारी होने पर गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर-उधर लुक छिपकर रहने लगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.com

Next Story