TRENDING TAGS :
Ravidas Malhotra Lucknow: सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के घर चोरी, सोशल मीडिया मैनेजर पर लाखों की ठगी का आरोप
Ravidas Malhotra theft case: इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
Ravidas Malhotra theft case
Ravidas Malhotra theft case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ मध्य सीट से विधायक रविदास मल्होत्रा ने अपने ही सोशल मीडिया मैनेजर पर लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
CCTV फुटेज में हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, विधायक आवास स्थित फ्लैट से दो लैपटॉप, एक महंगा आईफोन-17 और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब पाया गया। विधायक का आरोप है कि सोशल मीडिया का काम संभालने वाला युवक अरिहंत जैन अचानक संपर्क से बाहर हो गया। इसके बाद जब सामान की जांच की गई तो चोरी की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध गतिविधियों के साथ नजर आया है।
विधायक रविदास मल्होत्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से विधायक के सोशल मीडिया और डिजिटल कार्यों को संभाल रहा था, जिससे उसे घर और फ्लैट तक पहुंच मिली हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के साथ-साथ उसके मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स की भी जांच कर रही है। वहीं विधायक के करीबी लोगों का कहना है कि आरोपी अचानक गायब होने के बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है।


