69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मायावती का आवास घेरा, बोले बहन जी न्याय करो- सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो

लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के बाद रविवार को मायावती के आवास का घेराव कर 'बहन जी न्याय करो' के नारे लगाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कमजोर पैरवी के कारण उन्हें पांच साल से नियुक्ति नहीं मिल पाई। 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 26 Oct 2025 12:40 PM IST (Updated on: 26 Oct 2025 12:55 PM IST)
69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मायावती का आवास घेरा, बोले बहन जी न्याय करो- सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन जारी रहा है। शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव करने के बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। भारी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी बहन जी न्याय करो-सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो के नारे लगाएं है।


नियुक्ति न मिलने का आरोप

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन अपनी मांगों को लेकर अड़े अभ्यर्थी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के चार लोगों के प्रतिनिधिमंडल को अंदर भेजकर वार्ता कराने की बात कही है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में मामले की पैरवी बेहद लचर रही है। इसी कमजोर पैरवी के कारण उन्हें पिछले पांच वर्षों से नियुक्ति नहीं मिल पाई है, वे लगातार रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।


सुप्रीम कोर्ट में 28 को सुनवाई

सरकार की उदासीनता के चलते उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। अभ्यर्थियों के मामले की आगामी 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। वे चाहते है कि प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण सुनवाई में मजबूत, प्रभावी पैरवी करे, ताकि न्यायालय का निर्णय उनके पक्ष में आ पाएं। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि मजबूत पैरवी होने से उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति मिल सकेगी और उनके पांच साल लंबा संघर्ष समाप्त होगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर इस बार सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो उनका आंदोलन और तेज होगा।



1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Former Reporter Mail ID - prashantdixit916917@gmail.comprashantdixit916917@gmail.com

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story