Lucknow Crime: लूलू मॉल के अंदर से लाखों की चोरी, ज्वैलरी की दुकान से महिलाओं ने पार किए कंगन

Lucknow Crime: लूलू मॉल से शनिवार को लाखों की चोरी हो गई। घटना मॉल के अंदर बने कल्याण ज्वैलर्स के शो रूम में हुई है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं शो रूम में खरीददारी करने के लिए पहुंची थी।

Santosh Tiwari
Published on: 15 Sep 2024 8:06 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2024 8:45 AM GMT)
Lucknow Crime ( Pic- Social- Media)
X

Lucknow Crime ( Pic- Social- Media)

Lucknow Crime: सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के लूलू मॉल से बुधवार को लाखों की चोरी हो गई। घटना मॉल के अंदर बने कल्याण ज्वैलर्स के शो रूम में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन महिलाएं शो रूम में खरीददारी करने के लिए पहुंची थी। तभी उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। स्टाफ की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के लूलू मॉल में कल्याण ज्वैलर्स का शो रूम है। बुधवार की शाम शो रूम में तीन महिलाएं खरीददारी करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने यहां स्टाफ से सोने के कंगन दिखाने की बात कही। इस पर स्टाफ ने उन्हें कई डिजाइन के कंगन दिखाए। इसी बीच तीनों महिलाओं ने स्टाफ को बातों में उलझाते हुए दो कंगन छुपा लिए। थोड़ी देर बाद वह वापस आने की बात कहते हुए दुकान से निकल गई। शाम को जब स्टाफ ने टैली शुरू की तो स्टॉक कम मिला। इसके बाद आंतरिक जांच में चोरी का खुलासा हुआ।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चोरी की पूरी वारदात मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्टाफ ने जब कैमरे चेक किए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्टोर मालिक की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। SHO अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि मैनेजर पवन कुमार की तहरीर के आधार केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।

43 ग्राम के करीब है दो कंगनों का वजन

ज्वैलरी शोरूम से चोरी हुए दोनों कंगनों का वजन 43 ग्राम के करीब बताया जा रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी कीमत 2.50 लाख रूपये के करीब होगी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्द कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story