Lucknow News: लखनऊ के 'Burning Bus' मामले में परिवहन विभाग हुआ सख्त, तत्कालीन RI गोरखपुर को किया गया निलंबित

Lucknow News: किसान पथ पर AC बस में लगी आग में झुलसकर 2 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की बेरहमी से मौत हो गयी। इस घटना की वजह बस में मिली खामियां और प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही को बताया गया।

Hemendra Tripathi
Published on: 17 May 2025 1:53 PM IST
Lucknow News: लखनऊ के Burning Bus मामले में परिवहन विभाग हुआ सख्त, तत्कालीन RI गोरखपुर को किया गया निलंबित
X

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ के किसान पथ पर AC बस में लगी आग में झुलसकर 2 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की बेरहमी से मौत हो गयी। इस घटना की वजह बस में मिली खामियां और प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही को बताया गया। घटना को लेकर शुरू हुई जांच में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग ने संज्ञान लेते हुए तत्कालीन RI गोरखपुर राघव कुशवाहा की बड़ी लापरवाही देखने को मिली, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

बस की फिटनेस में दिखा झोल, फोटोज अपलोड करके स्कीम का उठाया गया नाजायज लाभ

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने बताया कि मामले में विभाग की ओर से की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग की चपेट में आने वाली AC बस बिना फिटनेस के ही बिहार से दिल्ली तक फर्राटा मार रही थी। उन्होंने बताया कि बस की फिटनेस साल 2024 में गोरखपुर में हुई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि बस फिटनेस के लिए गोरखपुर नहीं गई थी, बल्कि फोटोज अपलोड करके एनीव्हेयर फिटनेस स्कीम का दुरुपयोग किया गया है।

बीते 1 साल में एनीव्हेयर फिटनेस की समिति कर रही जांच

परिवहन आयुक्त ने कहा कि इस घटना के बाद एक विशेष समिति गठित की गई है, जो बीते 1 साल एनीव्हेयर फिटनेस का डेटा पोर्टल पर खंगालेगी। इस समिति की ओर से गाड़ियों की फिटनेट के साथ साथ गाड़ियों के मूवमेंट की भी जांच होगी। इस जांच में यदि पाया गया कि बसों के फिटनेस के दौरान उनका मूवमेंट कहीं अन्य स्थान पर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हादसे के बाद परिवहन विभाग बिना फिटनेस और मानकों वाले वाहनों को लेकर गंभीर होता हुआ नजर आ रहा है। जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस पर कुल 66 चालान थे। वहीं, बस में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे, मानकों के हिसाब से सीट की संख्या 80 होनी चाहिए लेकिन 80 सीट नहीं थीं।

Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story