TRENDING TAGS :
UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में चली तबादला एक्स्प्रेस, 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देंखे लिस्ट।
UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है, जिसमें कई जिलों और कमिश्नरेट्स में अहम जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
इस तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई है, जिससे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।
प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक बदले चेहरे
जारी सूची के अनुसार सागर जैन को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मनोज कुमार रावत को संभल में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बनाया गया है। आयुष विक्रम सिंह को बहाराइच में नगर क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विनायक गोपाल भोंसले को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बनाया गया है, जबकि अंतरिक्ष जैन को बुलंदशहर में ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ, सीतापुर और आजमगढ़ में अहम बदलाव
नई सूची के अनुसार राघवेंद्र कुमार मिश्र को मेरठ से हटाकर 02वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में उपसेनानायक बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार श्रीवास्तव को सीतापुर के केंद्रीय भंडार से मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।
विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ से सीतापुर भेजा गया है, जहां उन्हें केंद्रीय भंडार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज कुमार श्रीवास्तव को बरेली से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है।
प्रयागराज, बदायूं और बुलंदशहर में भी बदलाव
विजेंद्र द्विवेदी को बदायूं से हटाकर 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में उपसेनानायक बनाया गया है। अभिषेक कुमार सिंह को लखनऊ से बदायूं में नगर क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
शंकर प्रसाद को बुलंदशहर से मुरादाबाद पुलिस अकादमी भेजा गया है। वहीं पियूष कांत राय को आगरा कमिश्नरेट से चित्रकूट में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
चित्रकूट, कानपुर देहात और लखनऊ में नई तैनाती
सत्यपाल सिंह को चित्रकूट से हटाकर पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है। आलोक प्रसाद को सीतापुर से कानपुर देहात में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अरुण कुमार सिंह द्वितीय को फतेहगढ़ से हटाकर लखनऊ में यातायात निदेशालय में तैनाती दी गई है। वहीं गिरीश कुमार सिंह को आगरा कमिश्नरेट से फतेहगढ़ भेजा गया है।
मैनपुरी, मेरठ और फतेहपुर में फेरबदल
राहुल मित्तल को मैनपुरी से लखनऊ में तकनीकी सेवाएं विभाग में भेजा गया है। अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी में नगर क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
महेंद्र पाल सिंह को फतेहपुर से हटाकर सीआईडी सेक्टर लखनऊ में तैनाती दी गई है। वहीं ज्ञान प्रकाश राय को गाजियाबाद कमिश्नरेट से फतेहपुर भेजा गया है।
भदोही, उन्नाव और कन्नौज के अफसर भी शामिल
तीसरी सूची में सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही से चंदौली में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन बनाया गया है। प्रेमचंद को उन्नाव से हटाकर राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ में तैनाती दी गई है।
अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज से बुलंदशहर में नगर क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कमिश्नरेट सिस्टम में भी बदलाव
कमिश्नरेट व्यवस्था वाले शहरों में भी बदलाव देखने को मिला है। ट्विंकल जैन को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं लिपि नागयाच को वाराणसी कमिश्नरेट में इसी पद पर नई तैनाती मिली है।
राजकुमार मीणा को मिर्जापुर में नक्सल क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि ऋषभ रुनवाल को सोनभद्र में नक्सल विंग की जिम्मेदारी दी गई है।
पूर्वांचल और पश्चिम यूपी में नई जिम्मेदारियां
आलोक कुमार को प्रतापगढ़ में नगर पूर्वी क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। डॉ ईशान सोनी को जालौन में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं मयंक पाठक को सहारनपुर में ग्रामीण क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम
इस पूरे तबादला आदेश को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। अलग-अलग जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार की कोशिश है कि सही अधिकारी को सही जगह पर तैनात करके जमीनी स्तर पर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।


