TRENDING TAGS :
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का यूपी एटीएस ने किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड रविकेश गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने आज एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जोकि लोगों के फर्जी जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाता था। पुलिस से इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी एटीएस ने आज बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने फर्जी जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के मुख्य आरोपी रविकेश को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविकेश ने अब तक कई राज्यों में जाकर चार लाख से ज्यादा प्रमाण- पत्र बनाये है। आरोपी से अभी भी पुलिस पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स से ये भी जानकरी मिल रही है कि रविकेश ने पुलिस के सामने कई खुलासे किये है। जानिए कैसे और कब से कर रहा था वो ये काम।
2022-23 से कर रहा था काम
पुलिस पूछताछ में उसने यह बताया कि साल 2022- 23 से ही वो फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के पोर्टल चला रहा है। उसका एक फेसबुक पेज भी चलता है जिसपर उसने यूपी- बिहार के कई लोगों को मिलाकर एक गैंग बनाया है। ये सभी लोग उसी के लिए काम करते है। अब तक की मिली जानकरी के मुताबिक़ इस गिरोह ने अब तक चार लाख से ज्यादा लोगों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाया हुआ है। आरोपी ने यह भी बताया कि अब तक कुल मिलकार पांच हजार से ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्र भी बना चुके हैं।
लखनऊ में गिरफ्तार हुआ आरोपी
मुख्य आरोपी रविकेश बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। उसे पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में अब तक पुलिस की तरफ से 13 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। आरोपी रविकेश ने अपने गैंग के साथ मिलकर दो पोर्टल बनाये थे। दोनों पोर्टल हूबहू सरकारी पोर्टल जैसे दिखते थे। इस पोर्टल पर अभी 4100 यूजर है जिसे फिलहाल 1500 एक्टिव है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!