UP News: 'महिला अपराध पर रोकथाम होगी यूपी पुलिस की पहली प्राथमिकता', प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बोले नए DGP राजीव कृष्ण

UP News: DGP राजीव कृष्ण ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस करते हुए अपनी प्राथमिकताओं से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी की पुलिसिंग की दिशा हमेशा से स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर रोकथाम यूपी पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

Hemendra Tripathi
Published on: 2 Jun 2025 5:19 PM IST (Updated on: 2 Jun 2025 5:30 PM IST)
UP News: महिला अपराध पर रोकथाम होगी यूपी पुलिस की पहली प्राथमिकता, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बोले नए DGP राजीव कृष्ण
X

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 1991 बैच के IPS अधिकारी राजीव कृष्णा को यूपी का नया डीजीपी नियुक्त किया गया। अपना पदभार ग्रहण करने के बाद DGP राजीव कृष्ण पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस करते हुए अपनी प्राथमिकताओं से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी की पुलिसिंग की दिशा हमेशा से स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर रोकथाम यूपी पुलिस की पहली प्राथमिकता है। महिला अपराध के रोकथाम पर जोर देंगे।

'लॉ एंड आर्डर से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं'- DGP

लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यूपी की पुलिसिंग की दिशा स्पष्ट रही है, इसे जोश के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस अडिग रूप बनाए रखेगी। वहीं, संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति हमारी आधारशिला है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

'जन शिकायतों का निस्तारण हमारी प्राथमिकता'

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि संगठित अपराध के ख़िलाफ़ निर्णायक कार्रवाई यूपी पुलिस की ओर से सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाले अपराध की रोकथाम और महिकाओं को सशक्त बनाने का प्रायास भी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जन शिकायत निवारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के साथ साथ जन शिकायत पोर्टल को लेकर और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, क़ानून की व्यवस्था बिगाड़ने वाले के प्रति सहनशीलता नहीं बरती जाएगी।


DGP बोले- पुलिस कल्याण को भी देंगे प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दी जाने वाली पुलिस सेवाओं के दायरे और वितरण में और सुधार किया जाएगा। DGP ने कहा कि हम सुनिक्षित करें कि हमारी सेवाएँ नागरिकों की जरूरतों के हिसाब से सुलभकुशल और उत्तरदायी हो। दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल के रूप में, हमारे कर्मियों के काम को प्रभावित करने वाले प्रशासनिक और कल्याणकारी मुद्दों पर विशेष जोर दिया जाएगा। हम पुलिस कल्याण को प्राथमिकता देंगे, यह सुनिश्वित करते हुए कि हमारे कर्मी अपने कार्यों को सम्पादित करने में motivated रहे।

'प्रतिभावान पुलिसकर्मियों की पहचानकर दिया जाएगा बढ़ावा'

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त कई प्रतिभाशाली पुलिस अधिकारी व कर्मी हैं। उनके कौशल और ज्ञान की पहचान की जाएगी और उपरोक्त सभी लक्ष्यों को बेहतर बनाने के लिए उनका उपयोग किया जाएगा, जिससे बल के भीतर उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे संचालन की दक्षता (eficiency) और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का व्यापक उपयोग किया जाएगा। AI हमारे उद्देश्यों को लागू करने में एक गेम चेंजर साबित होगा, जिससे हम डेटा संचालित उचित निर्णय लेने और अपने संसाधनों का optimized उपयोग करने में सक्षम होंगे।


1 / 3
Your Score0/ 3
Hemendra Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Hemendra Tripathi

EX Reporter Mail ID - Journalist.hemendra@gmail.comJournalist.hemendra@gmail.com

Hemendra Tripathi is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story