राहुल गांधी के बयान पर लखनऊ में स्वर्ण मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस मुख्यालय घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Lucknow: लखनऊ के हजरतगंज में सवर्ण मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान से जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

Ashutosh Tripathi
Published on: 23 May 2026 2:03 PM IST (Updated on: 23 May 2026 2:04 PM IST)
Lucknow
X

Lucknow

Lucknow: लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में शनिवार को सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके हालिया बयान पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी देश की जनता का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए प्रधानमंत्री पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता ने वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है, इसलिए इस प्रकार के बयान करोड़ों मतदाताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।

सवर्ण र्मोचा के सदस्य विशाल कुमार सिंह ने बताया कि संगठन की ओर से शहर में “बेनकाब राहुल” नाम से होर्डिंग लगाए गए थे, जिनमें राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे गए थे। उनका आरोप है कि इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन होर्डिंग्स को फाड़ दिया और सोशल मीडिया के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फोन कॉल और ऑनलाइन माध्यमों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की होगी।

वहीं संगठन के उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

Vineeta Pandey

Vineeta Pandey

News Publisher Mail ID - pandeyvineeta2010@gmail.com

Vineeta Pandey is an News Publisher at Newstrack.com.

Next Story