UP PCS Transfer: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, संजय चावला को झांसी ADM की कमान, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

UP PCS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में 14 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संजय चावला झांसी के ADM बने। जानें शिव प्रताप शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों की नई तैनाती।

Alakha Singh
Published on: 22 Oct 2026 11:15 PM IST (Updated on: 22 Oct 2026 11:17 PM IST)
UP PCS Transfer: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, संजय चावला को झांसी ADM की कमान, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल
X

UP PCS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गुरुवार को जारी स्थानांतरण सूची में झांसी, आजमगढ़, रायबरेली, गोंडा, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, इटावा और कानपुर देहात समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर नगर आयुक्त और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

तबादला सूची के तहत संजय चावला को झांसी का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं, शिव प्रताप शुक्ला को झांसी से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

इन PCS अधिकारियों को मिली नई तैनाती

जारी सूची के मुताबिक, संजय चावला को आजमगढ़ से झांसी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर भेजा गया है। सिद्धार्थ को रायबरेली से स्थानांतरित कर आजमगढ़ में इसी पद पर तैनात किया गया है। वहीं, अशोक कुमार गुप्ता को गोंडा में उपजिलाधिकारी के पद से हटाकर रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।

लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात विकास सिंह को गोंडा में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज में अपर नगर आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह को उन्नाव से प्रयागराज में अपर नगर आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

इसके अलावा, सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।

इटावा, कानपुर देहात और सहारनपुर में भी बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के तहत संदीप कुमार श्रीवास्तव को इटावा से सिद्धार्थनगर भेजा गया है, जबकि मनोज प्रकाश को जालौन से इटावा में नई तैनाती मिली है। अंकित शुक्ला को लखनऊ से कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है। नरेंद्र सिंह को आजमगढ़ से कानपुर देहात भेजा गया है।

आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को प्रयागराज से सहारनपुर में तैनात किया गया है। वहीं, लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस फेरबदल में जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निकायों और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भी नियुक्तियां बदली गई हैं।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story